विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2017

जर्मन ओपन बैडमिंटन: बिना फाइनल खेले चैंपियन बनीं अकाने यामागुची

जर्मन ओपन बैडमिंटन: बिना फाइनल खेले चैंपियन बनीं अकाने यामागुची
चोउ तिएन चेन ने हमवतन खिलाड़ी 14वें वरीय जु वेई वांग को फाइनल मुकाबले में 34 मिनट के भीतर 21-16, 21-14 से हराया. तस्वीर: प्रतीकात्मक
  • चीनी ताइपे के खिलाड़ी चोउ तिएन चेन ने पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता.
  • महिला एकल वर्ग के फाइनल में यामागुची को बिना खेले खिताब मिल गया.
  • महिला युगल वर्ग का खिताब युकी फुकुशीमा और सयाका हिरोटा ने जीता.
जर्मनी: योनेक्स जर्मन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में चीनी ताइपे के खिलाड़ी चोउ तिएन चेन ने पुरुष एकल वर्ग का जबकि जापान की अकाने यामागुची ने महिला एकल वर्ग का खिताब जीत लिया है. छठे वरीय चेन ने हमवतन खिलाड़ी 14वें वरीय जु वेई वांग को फाइनल मुकाबले में 34 मिनट के भीतर 21-16, 21-14 से हराया. वांग पर चेन के बीच यह दूसरा ही मुकाबला था, जिसमें चेन ने दोनों ही बार जीत हासिल की है.

वहीं महिला एकल वर्ग के फाइनल में दूसरी वरीय यामागुची को बिना खेले खिताब मिल गया. उनकी प्रतिस्पर्धी पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त और मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन स्पेन की स्टार कैरोलिना मारिन फाइनल खेलने ही नहीं उतरीं. परिणामस्वरूप यामागुची को वॉकओवर के जरिए विजेता घोषित कर दिया गया. 

इसके अलावा टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग का खिताब जापान की युकी फुकुशीमा और सयाका हिरोटा ने जीता. युकी और सायाका की जोड़ी ने फाइनल मैच में चीन की हुआंग डोंगपिंग और ली यिनहुई की जोड़ी को 15-21, 21-17, 21-15 से मात देकर खिताब अपने नाम किया. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बैडमिंटन, योनेक्स जर्मन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट, Yonex German Open 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com