विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2015

सानिया मिर्जा के लिए शानदार रहा साल 2015, नंबर वन पोजिशन पर बरकरार

सानिया मिर्जा के लिए शानदार रहा साल 2015, नंबर वन पोजिशन पर बरकरार
सानिया मिर्जा (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: सानिया मिर्जा के लिए साल 2015 शानदार रहा। इस साल उन्होंने 2 ग्रैंड स्लैम और 10 एटीपी टाइटल जीते। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही टेनिस की डब्लूटीए डबल्स रैंकिंग में सानिया मिर्जा नंबर वन पोजिशन पर बरकरार हैं। बता दें, सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस दोनों के 11355 प्वाइंट्स हैं।

सिंगल्स में भारत के नंबर वन खिलाड़ी यूकी भाम्बरी दो पायदान नीचे खिसककर 93वें नंबर पर आ गए हैं। साकेत मायनेनी ताजा रैंकिंग में 171वीं पोजिशन पर ही बरकरार हैं, जबकि सोमदेव देववर्मन की सिंगल्स रैंकिंग में गिरावट आई है, वो अब दुनिया के 181वें नंबर के खिलाड़ी हो गए हैं।

पुरुष डबल्स में रोहन बोपन्ना की रैंकिंग भी न तो बढ़ी है और न ही घटी है। वो नंबर 9 पोजिशन पर बने हुए हैं, जबकि पुरुष डबल्स में लिएंडर पेस की रैंकिंग 41वीं है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सानिया मिर्जा, टेनिस, रैंकिंग, नंबर वन पोजिशन, Sania Mirza, Tennis, Rankings, Number One Position
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com