विज्ञापन

11 लाख 90 हजार रैंक वाले को भी मिल गई मेडिकल सीट, NEET स्ट्रै वैकेंसी राउंड का रिजल्ट जारी

NEET UG Stray Round Closing Rank 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने स्ट्रै वैकेंसी राउंड का रिजल्ट भी जारी कर दिया है. इसमें उन तमाम सीटों को भरा गया है, जो तीन राउंड के बाद खाली रह गई थीं.

11 लाख 90 हजार रैंक वाले को भी मिल गई मेडिकल सीट, NEET स्ट्रै वैकेंसी राउंड का रिजल्ट जारी
नीट स्ट्रे राउंड का भी रिजल्ट जारी, खाली सीटों को भरा गया

NEET UG काउंसलिंग का आखिरी दौर भी खत्म हो चुका है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2026 स्ट्रै वैकेंसी राउंड का भी रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें उन उम्मीदवारों को भी मेडिकल सीट मिल गई है, जिनकी रैंक काफी ज्यादा पीछे थी. तीन राउंड की काउंसलिंग के बाद बची हुई खाली सीटों को भरने के लिए स्ट्रै वैकेंसी राउंड होता है. जिन उम्मीदवारों ने इस राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन किया था और अपनी पसंद भरी थी, वे अपना रिजल्ट एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि कितनी रैंक तक के उम्मीदवारों को इस राउंड में एडमिशन मिला है. 

कितनी रही क्लोजिंग रैंक?

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की क्लोजिंग रैंक की बात करें तो 1190352 रैंक के उम्मीदवार को भी मेडिकल सीट मिल गई है. ये सेल्फ फाइनेंस्ड मेरिट सीट है. इसके अलावा ऑल इंडिया कोटा ओपन की क्लोजिंग AIR 26, 515 रही. वहीं ओबीसी की 28,601, EWS की क्लोजिंग रैंक 31,430, एसी के लिए 1,27,165 और ऑल इंडिया कोटा एसटी के लिए 1,44,533 क्लोजिंग रैंक रही. 

एम्स ओपन सीट कोटे की बात करें तो ये 11,579 रही. ओपन सीट कोटा ओबीसी के लिए 14,701, ईडब्ल्यूएस के लिए 6,071, एससी के लिए 93,436 और एम्स ओपन सीट एसटी के लिए 1,29,719 क्लोजिंग रैंक रही.  इसके अलावा डीम्ड यूनिवर्टी में सेल्फ-फाइनेंस्ड मेरिट सीट ओपन 11,90,352 और नॉन-रेसिडेंट इंडियन सीट ओपन 9,46,919 रैंक तक पहुंची. 

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

स्ट्रै वैकेंसी राउंड का रिजल्ट चेक करने के लिए MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा. यहां UG Medical Counselling के सेक्शन में जाकर अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करें और स्टेटस देखें. जिन्हें सीट अलॉट हुई है, उन्हें दी गई तारीख पर अपने तमाम दस्तावेजों के साथ कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा. इसके लिए 19 से 26 अक्टूबर तक का समय दिया गया है. 

यह भी पढ़ें | CDS 2 परीक्षा में 8,956 उम्मीदवारों का चयन, अब SSB इंटरव्यू की चुनौती

यह भी पढ़ें | UGC NET December 2026: एग्जाम की जरूरी तारीखों से लेकर पैटर्न और लेट फीस तक, हर सवाल का जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG Stray Round Closing Rank 2026, NEET UG Stray Round Result, NEET Medical Admission, Medical Seat Allotment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com