भारतीय कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को हराया था (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
खेल मंत्रालय ने हाल में वर्ल्डकप जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम के प्रत्येक सदस्य को आज दस-दस लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है. खेल मंत्री विजय गोयल ने अपने आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में यह घोषणा की.
उन्होंने साथ ही कहा कि कबड्डी को ओलिंपिक खेलों में शामिल करने के लिये भी प्रयास किए जाएंगे. भारत ने फाइनल में ईरान को 38-29 से हराकर तीसरी बार खिताब जीता था. गोयल ने कहा, ‘प्रत्येक खिलाड़ी को दस लाख रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा कोच को भी पुरस्कृत किया जाएगा. हम इस खेल को ओलिंपिक में जगह दिलाने के लिए भी प्रयास करेंगे. केवल क्रिकेट ही नहीं हम फुटबॉल, हॉकी और अन्य खेलों को भी बढ़ावा देना चाहते हैं.’
भारतीय कप्तान अनूप कुमार ने कहा कि भारत में कबड्डी लीग में खेलने के बाद विदेशी खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार हुआ है और इससे उनके लिए चुनौती कड़ी हो गई है. उन्होंने कहा, ‘प्रतिस्पर्धा कड़ी हो गई है लेकिन फायदा यह है कि यह हमारा ग्रामीण खेल है. हम बचपन से इसे खेलते हैं और उन्होंने हाल में इसे खेलना शुरू किया है.’
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
खेल मंत्रालय, खेल मंत्री, विजय गोयल, वर्ल्डकप, भारतीय कबड्डी टीम, दस लाख रुपये, Sports Ministry, Sports Minister, Vijay Goel, World Cup, Indian Kabaddi Team, Rs 10 Lakh