विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2017

अजय जयराम और के. श्रीकांत विश्‍व बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री.क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचे

भारत के अजय जयराम ने नीदरलैंड के मार्क काजो को सीधे गेम में हराकर विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि समीर वर्मा और रितुपर्णा दास हारकर बाहर हो गए.

अजय जयराम और के. श्रीकांत विश्‍व बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री.क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचे
अजय जयराम ने नीदरलैंड के मार्क काजो को सीधे गेम में हराया (फाइल फोटो)
  • अजय ने फ्रांस के लुकास कोर्वी को सीधे गेमों में हराया
  • समीर वर्मा को प्रतियोगिता में हार का सामना करना पड़ा
  • भारत के किदांबी श्रीकांत ने भी अंतिम 16 में जगह बनाई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्लास्गो: विश्‍व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत के खिलाड़ि‍यों का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत के अजय जयराम ने नीदरलैंड के मार्क काजो को सीधे गेम में हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया लेकिन समीर वर्मा और रितुपर्णा दास हारकर बाहर हो गए.13वीं वरीयता प्राप्त जयराम ने 33 मिनट तक चले मुकाबले में दुनिया के 50वें नंबर के खिलाड़ी काजो को 21-13, 21-18 से हराया.अब उनका सामना दो बार के गत चैम्पियन चीन के चेन लोंग से होगा. पुरुष वर्ग में के. श्रीकांत और महिला वर्ग में पीवी सिंधु और साइना नेहवाल भी प्री. क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं.

सैयद मोदी ग्रांप्री गोल्ड विजेता समीर वर्मा हालांकि 2010 राष्ट्रमंडल खेल विजेता 16वीं वरीयता प्राप्त राजीव ओसेफ से हारकर बाहर हो गए. राष्ट्रीय चैम्पियन रितुपर्णा को स्थानीय खिलाड़ी कस्र्टी गिलमोर ने 21-16, 21-13 से मात दी. महिला युगल में संजना संतोष और अराथी सारा सुनील की जोड़ी 14वीं वरीयता प्राप्त चीन के बाओ यिक्सिन और यू शियाओहान से 21-14, 21-15 से हार गई.इससे पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को अपने दमदार प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. हालांकि, महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी लाड को निराशा हाथ लगी. उन्हें तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त कोरियाई खिलाड़ी सुंग जी ह्यून ने बाहर का रास्ता दिखाया.

वीडियो : सिंधु, साक्षी और दीपा को मिला बड़ा तोहफा


पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में श्रीकांत ने फ्रांस के खिलाड़ी लुकास कोर्वी को मात दी. श्रीकांत ने 32 मिनट के भीतर कोर्वी को सीधे गेमों में 21-9, 21-17 से हराया. उनका सामना प्री-क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के खिलाड़ी आंद्रेस एंटोनसेन से होगा. आंद्रेस ने दूसरे दौर में इंडोनेशिया के खिलाड़ी टोमी सुगियार्तो को 21-15, 21-9 से मात दी. महिला एकल वर्ग में सुंग ने तन्वी को 33 मिनट के भीतर 21-9, 21-19 से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com