अजय जयराम क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरियाई शटलर से हार गए (फाइल फोटो)
- दक्षिण कोरिया के वान हो से मुकाबला हार गए अजय जयराम
- दूसरी रैंकिंग के विक्टर को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे
- सिंधु और साइना नेहवाल पहले ही दौर में हो गई थीं बाहर
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कुचिंग (मलेशिया):
मलेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में भारत के अजय जयराम की चुनौती भी समाप्त हो गई है. इस हार के साथ ही अजयटूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. विश्व के 20वें वरीयता प्राप्त जयराम को क्वार्टर फाइनल मैच में हार मिली. टूर्नामेंट के पांचवें वरीय दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी सोन वान हो ने जयराम को 21-18, 21-14 से हरा दिया. क्वार्टर फाइनल में अजय कोरियाई शटलर के सामने चुनौती पेश नहीं कर पाए और सीधे गेमों में मुकाबला हार गए. इससे पहले महिला वर्ग में भारत की उम्मीद पीवी सिंधु और साइना नेहवाल अपने-अपने मैच हारकर पहले ही दौर में टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं.
अजय जयराम ने टूर्नामेंट के प्री. क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीयता के डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन को मात देते हुए अंतिम 8 में जगह बनाई थी. उन्होंने विक्टर को कड़े मुकाबले में 9-21, 21-14, 21-19 से मात दी थी. इस शानदार प्रदर्शन के बाद अजय जयराम से अपेक्षाएं बढ़ गई थीं लेकिन भरपूर प्रयासों के बाद भी क्वार्टर फाइनल में वान हो की चुनौती से पार नहीं पा सके. अजय की हार के साथ ही प्रतियोगिता में भारत की चुनौती खत्म हो गई है. पुरुष वर्ग में भारत के एक अन्य शटलर बी.साई प्रणीत पहले ही दौर में हारकर मुकाबले से बाहर हो गए थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं