विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2017

अजय ठाकुर बोले, कबड्डी ने सचिन तेंदुलकर से मिलने के सपने को सच किया

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) की नई टीम तमिल थलाइवाज के कप्तान अजय ठाकुर अपनी टीम के सहमालिक सचिन तेंदुलकर से मिलकर रोमांचित हैं.

अजय ठाकुर बोले, कबड्डी ने सचिन तेंदुलकर से मिलने के सपने को सच किया
अजय ठाकुर प्रो कबड्डी लीग में तमिल थलाइवाज टीम के कप्तान हैं
  • तमिल थलाइवाज के कप्तान हैं अजय ठाकुर
  • इस टीम के सह मालिक हैं सचिन तेंदुलकर
  • टीम पहली बार ले रही है पीकेएल में हिस्‍सा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नागपुर: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) की नई टीम तमिल थलाइवाज के कप्तान अजय ठाकुर अपनी टीम के सहमालिक सचिन तेंदुलकर से मिलकर रोमांचित हैं. अजय ठाकुर का कहना है कि उन्होंने कभी क्रिकेट में भगवान का दर्जा पा चुके सचिन तेंदुलकर से मिलने के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन कबड्डी ने इस सपने को सच किया. सचिन थलाइवाज टीम के सह-मालिक है, यह टीम पहली बार पीकेएल में सीजन-5 से हिस्सा ले रही है. अजय ने पिछले साल भारत को कबड्डी वर्ल्‍डकप के फाइनल में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. अजय ने विशेष बातचीत में कहा कि सचिन की छवि ऐसी है कि वह हर खेल के खिलाड़ी के दिल पर राज करते हैं.

यह भी पढ़ें : कैसे बना एक पहलवान सबसे अमीर कबड्डी प्लेयर

अजय ने कहा, "जब कबड्डी हमने खेलनी शुरू की थी तब इतना प्रचलित खेल नहीं था जितना अभी हो गया है. मैंने कबड्डी करियर सुरक्षा और नौकरी पाने के लिए शुरू की थी, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि सचिन से मिलने का मौका मिलेगा." उन्‍होंने कहा, "सचिन एक ऐसे शख्स हैं जिन्हें हम सिर्फ एक क्रिकेट खिलाड़ी के तौर पर नहीं देखते हैं. उनकी छवि ऐसी है कि वह सभी के दिलों पर राज करते हैं फिर चाहे वो किसी भी खेल का खिलाड़ी हो. चाहे वो क्रिकेट को पसंद करता हो या न करता हो." अजय खुद क्रिकेट के बड़े प्रशंसक नहीं है, लेकिन खिलाड़ी के तौर पर सचिन से मिलने का सपना उन्होंने भी देखा था.

यह भी पढ़ें : नितिन तोमर सबसे महंगे खिलाड़ी, मनजीत चिल्लर को पछाड़ा

उन्होंने कहा, "मैं क्रिकेट बहुत कम देखता हूं, लेकिन सचिन से मिलने का सपना मैंने भी देखा था. जब सचिन का नाम आता है, तो एक खिलाड़ी के तौर पर लगता है कि उनसे मिलें क्योंकि उनकी छवि ऐसी है. उनसे सीखने को बहुत कुछ है. उन्होंने इतना लंबा खेला जो कोई सोच भी नहीं सकता."

वीडियो :  प्रो. कबड्डी लीग से जुड़े बॉलीवुड सितारे



सचिन से अपनी मुलाकात के बारे में अजय बताते हैं, "मैं उनसे अभी कुछ दिनों पहले मिला था. उन्होंने कहा था कि अच्छा खेलें. हमारी टीम में युवा ज्यादा हैं. दबाव में नहीं खेलें. हार-जीत चलती रहती है. खेल है, ऐसा चलता रहेगा. बस आप दिल लगा के खेलिए. उन्होंने अपने करियर के बारे में बताया कि कैसे उन्होंने शुरुआत की और कैसे करियर को आगे बढ़ाया."

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com