विज्ञापन

WPL 2027 ऑक्शन में सोफी मोलिन्यू सबसे महंगी, जानिए किस टीम ने किन खिलाड़ियों को खरीदा, यहां देखें पूरी लिस्ट

WPL 2027 ऑक्शन में कुल 25 खिलाड़ियों को खरीदा गया. सोफी मोलिन्यू 1.1 करोड़ रुपये के साथ सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, जबकि किरण नवगिरे को 75 लाख रुपये मिले.

WPL 2027 ऑक्शन में सोफी मोलिन्यू सबसे महंगी, जानिए किस टीम ने किन खिलाड़ियों को खरीदा, यहां देखें पूरी लिस्ट
WPL 2027 ऑक्शन में कुल 25 खिलाड़ियों को खरीदा गया

बुधवार को कोच्चि में आयोजित विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 ऑक्शन में कुल 25 खिलाड़ियों की किस्मत चमकी. ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और स्टार स्पिनर सोफी मोलिन्यू नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं. उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.1 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा. भारतीय बल्लेबाज किरण नवगिरे भी बड़ी कमाई करने वालों में शामिल रहीं. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 75 लाख रुपये में खरीदा, जिससे वह ऑक्शन की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गईं.

गुजरात जायंट्स ने विकेटकीपर-बल्लेबाज जी. कमलिनी को 40 लाख रुपये में खरीदकर अपनी टीम मजबूत की. वहीं, मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नीलामी के अंतिम चरण में कई अहम खिलाड़ी अपने साथ जोड़े. दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए छह ऐसे भारतीय खिलाड़ियों को खरीदा, जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है.

WPL 2027 ऑक्शन में बिके खिलाड़ियों की पूरी सूची

यूपी वॉरियर्स (UPW)

सोफी मोलिन्यू - 1.1 करोड़ रुपये
ग्रेस हैरिस - 30 लाख रुपये
स्नेह राणा - 30 लाख रुपये
आशा शोभना - 30 लाख रुपये
सुषमा वर्मा - 30 लाख रुपये
कैथरीन ब्राइस - 10 लाख रुपये
मनाली दक्षिणी - 10 लाख रुपये
सहाना पवार - 10 लाख रुपये

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

जेस जोनासेन - 40 लाख रुपये
क्लो ट्रायन - 30 लाख रुपये
तेजल हसबनीस - 30 लाख रुपये
वृंदा दिनेश - 10 लाख रुपये


दिल्ली कैपिटल्स (DC)

किरण नवगिरे - 75 लाख रुपये
किर्स्टी गॉर्डन - 10 लाख रुपये
नजमा खान - 10 लाख रुपये
उमा काशवी - 10 लाख रुपये

मुंबई इंडियंस (MI)

श्वेता सहरावत - 20 लाख रुपये
दिशा कसात - 10 लाख रुपये
लतिका इनामदार - 10 लाख रुपये
भारती रावल - 10 लाख रुपये
सानिका चालके - 10 लाख रुपये
अक्षिता भगत - 10 लाख रुपये

गुजरात जायंट्स (GG)

जी. कमलिनी - 40 लाख रुपये
ओर्ला प्रेंडरगास्ट - 30 लाख रुपये
समायरा राघव - 10 लाख रुपये
14 जनवरी से शुरू होगा WPL 2027

WPL 2027 का आयोजन 14 जनवरी से 7 फरवरी तक किया जाएगा. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गत चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगी. आरसीबी अब तक दो बार खिताब जीत चुकी है. वहीं, हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस ने भी दो खिताब अपने नाम किए हैं. दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है. जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली टीम चार बार फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन हर बार उसे उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा. दूसरी ओर, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स की नजरें पहली बार WPL फाइनल में जगह बनाने पर होंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women's Premier League 2027, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com