देश की होनहार बेटी विथ्या रामराज ने कमाल कर दिया है. उन्होंने जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. 28 वर्षीय विथ्या ने बाधा दौड़ में हिस्सा लिया था. जहां वह 400 मीटर हर्डल्स के फाइनल मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहीं. उन्होंने रेस पूरा करने के लिए कुल 54.75 सेकंड का समय लिया. स्पर्धा के दौरान एक समय ऐसा प्रतीत हो रहा था कि विंध्या दूसरे स्थान पर रहते हुए अपने सफर का समापन करेंगी. मगर वह सिल्वर से चूक गईं. कजाकिस्तान की महिला एथलीट एडेलिना जेम्स ने आखिरी के पलों में जबरदस्त स्फूर्ति दिखाई और 54.58 सेकंड के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम करने में कामयाब रहीं. मारियम करीम का गोल्ड पर कब्जा रहा. जिन्होंने 54.31 सेकंड में रेस पूरा किया.
विंध्या रामराज ने पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा
यहीं नहीं इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही विंध्या रामराज ने पीटी उषा का पिछले 40 सालों से चला आ रहा एक पुराना नेशनल रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है. पीटी उषा ने साल 1984 में 55.42 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था, जो कि करीब चार दशकों तक बना रहा. मगर विंध्या ने अब 54.75 सेकंड का समय निकालते हुए भारतीय महिला हर्डल्स के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत कर दी है.
कौन हैं विंध्या रामराज?
विंध्या रामराज का जन्म 20 सितंबर साल 1998 में तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर में हुआ था. वह भारत की तरफ से 400 मीटर हर्डल्स में हिस्सा लेती हैं. विंध्या का नाम मौजूदा समय में देश के उभरते महिला एथलेटिक्स स्टार में शामिल है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने 400 मीटर बाधा दौड़ में लगातार शानदार प्रदर्शन हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है.
विथ्या रामराज की प्रमुख उपलब्धियां
- भारत की शीर्ष 400 मीटर हर्डल्स (बाधा दौड़) धाविकाओं में शामिल हैं.
- एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. उन्होंने फाइनल में 54.75 सेकंड का समय निकाला.
- इसी प्रदर्शन के दौरान पीटी उषा का 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा. उषा ने 1984 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में 55.42 सेकंड का रिकॉर्ड बनाया था, जबकि विथ्या ने 54.75 सेकंड का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया.
- 2023 एशियाई खेलों (हांगझोउ) में उन्होंने पीटी उषा के 55.42 सेकंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की थी.
- एशियाई खेल 2026 में 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में भारत के लिए रजत पदक भी जीता.
- विश्व एथलेटिक्स के प्रोफाइल के अनुसार उनके खाते में एशियाई खेलों के कई पदक और एशियाई चैंपियनशिप का ब्रॉन्ज मेडल भी दर्ज है.
यह भी पढ़ें- दो ऑटो ड्राइवरों की मेहनत लाई रंग, एंसी सोजन ने एशियन गेम्स में कर दिया कमाल, रजत पर जमाया कब्जा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं