विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2017

यूएस ओपन: सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ दूसरे दौर में पहुंचे

भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा अपने-अपने मैच जीतकर यूएस ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं.

यूएस ओपन: सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ दूसरे दौर में पहुंचे
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा. (फाइल फोटो)
  • सानिया और बोपन्ना ने पहले दौर की बाधा पार की
  • फेडरर ने न्यूयॉर्क में अपनी 80वीं जीत दर्ज की
  • नडाल ने जापान के तारो डेनियल को हराया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
न्यूयॉर्क: भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा अपने-अपने मैच जीतकर साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं. बोपन्ना और उरुग्वे के पाब्लो कूवास ने पुरुष युगल के पहले दौर में अमेरिका के ब्राडले क्लान और स्काट लिपस्की को 1-6, 6-3, 6-4 से हराया. दूसरे दौर में उनका सामना इटली के सिमोन बोलेली और फेबियो फोगनिनी से होगा.

यह भी पढ़ें : आखिर क्‍यों सिर्फ परिणीति चोपड़ा ही सानिया मिर्जा की बायोपिक में कर सकती हैं उनका रोल...?

महिला युगल में सानिया और चीन की शुआइ पेंग ने क्रोएशिया की पेत्रा माट्रिच और डोन्ना वेकिच को पहले दौर में हराया. उन्होंने अपनी विरोधी जोड़ी की सर्विस चार बार तोड़ी, लेकिन एक बार उनकी भी सर्विस टूटी. अब उनका सामना स्लोवाकिया की याना सेपेलोवा और मेगडालेना राइबारिकोवा से होगा.

VIDEO: तेलंगाना टूरिज़्म को बढ़ावा देने पहुंची टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा
फेडरर की 80वीं जीत
पूर्व चैम्पियन रोजर फेडरर और राफेल नडाल यूएस ओपन में अंतिम-32 में पहुंच गए हैं. फेडरर ने न्यूयॉर्क में अपनी 80वीं जीत दर्ज की. उन्होंने मिखाइल याउजेनी को 6-1, 6-7, 4-6, 6-4, 6-2 से हराया. दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नडाल ने जापान के तारो डेनियल को 4-6, 6-3, 6-2, 6-2 से हराया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com