विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2018

यह बड़ा कारनामा करने के बाद सुनील छेत्री ने दिया विनम्र बयान

सुनील छेत्री का यह कारनामा भारतीय युवा खिलाड़ियों के लिए गौरव के साथ-साथ प्रेरणा और बड़ी चुनौती भी है

यह बड़ा कारनामा करने के बाद सुनील छेत्री ने दिया विनम्र बयान
सुनील छेत्री
  • सुनील जैसा अब भारत में कोई नहीं!
  • सुनील का सुपर अंदाज!
  • युवाओं के प्रेरणा है यह रिकॉर्ड
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री का मानना है कि फुटबाल जगत में वह अभी उस मुकाम पर नहीं पहुंच पाए हैं कि युवा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उन्हें एक आदर्श के रूप में देखें. हीरो इंटरकोंटिनेंटल कप के पहले मैच में शुक्रवार को भारत ने छेत्री के तीन गोलों की बदौलत चीनी ताइपे को 5-0 से करारी शिकस्त दी. इस मैच के बाद चीनी ताइपे के कोच गैरी व्हाइट ने कहा था कि एक दिन ऐसा भी आएगा, जब युवा खिलाड़ी छेत्री से प्रेरित होंगे. दरअसल व्हाइट ने सुनील के उस कारनामे पर प्रतिक्रिया दी थी, जो उनसे पहले भारतीय फुटबॉल इतिहास में कोई नहीं कर सका है. 
  सुनील छेत्री ने मैच के बाद कहा कि मैं अभी भी उस स्तर पर नहीं पहुंचा हूं कि अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी मुझे अपना आदर्श मानें. फिलहाल मेरी प्राथमिकता करियर है. शायद 20 साल बाद फुटबाल से संन्यास लेते समय मैं यह देखूंगा कि क्या मैं किसी का आदर्श बन पाया लेकिन अभी यह सोचना सही नहीं होगा.

यह भी पढ़ेंफुटबॉल: लियोनेल मेसी ने दागी हैट्रिक, अर्जेंटीना ने 4-0 की शानदार जीत दर्ज की

छेत्री ने अपने साथी खिलाड़ी जेजे लालपेख्लुआ के साथ खेलने के बारे में कहा कि हम दोनों ने एक साथ बहुत सारे मैच खेले हैं, जिसके कारण दानों की बीच अच्छा तालमेल बन पाता है. जेजे बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और वह अपने खेल पर बहुत मेहनत करते हैं. मैं भी अपनी तरफ से उनकी मदद करने की कोशिश करता हूं. चार देशों की प्रतियोगिता के अगले मैच में भारत चार जून को केन्या से भिड़ेगा.

VIDEO:  भारत के नॉर्थ-ईस्ट इलाके में फुटबॉल की दीवानगी देखते ही बनती है. 

अंतरराष्ट्रीय फुटबाल में 59 गोल दागने वाले छेत्री शुक्रवार को तीन हैट्रिक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने. उन्होंने आईएम विजयन और अप्पलराजू के रिकॉर्ड को तोड़ा. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com