                                            भारतीय हॉकी महासंघ ने कहा कि पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय जवानों की हत्या के विरोध में हॉकी इंडिया लीग से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बाहर कर देना चाहिए।
                                            
                                            क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
 हमें बताएं।
                                        
                                                                                नई दिल्ली: 
                                        भारतीय हॉकी महासंघ ने कहा कि पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय जवानों की हत्या के विरोध में हॉकी इंडिया लीग से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बाहर कर देना चाहिए।
आईएचएफ के मुख्य संरक्षक और सलाहकार केपीएस गिल ने एक बयान में कहा, लीग का आयोजन करने और पाक खिलाड़ियों को न्योता देने वाली हॉकी इंडिया ने अभी तक भारतीय जवानों की जघन्य हत्या पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उसने बल्कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों का लीग में स्वागत किया है। उसे चाहिए कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लीग से बाहर करे।
उन्होंने कहा, हम सभी खिलाड़ियों, उनके सरकारी महकमों, सेना और पीएसयू से अनुरोध करते हैं कि यदि पाकिस्तानी खिलाड़ी इस लीग में भाग लेते हैं तो वे अपने खिलाड़ियों को इससे वापस ले लें। गिल ने हैरानी जताई कि पाक खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने की अनुमति नहीं है, लेकिन वे एचआईएल में खेल रहे हैं। उन्होंने कहा, यह हैरानी की बात है कि पाकिस्तान से अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाने की पैरवी करने वाले अरुण जेटली हॉकी लीग में पाक खिलाड़ियों की भागीदारी पर चुप क्यो हैं?
                                                                        
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
                                        भारतीय हॉकी फेडरेशन, हॉकी इंडिया, हॉकी इंडिया लीग, पाकिस्तानी खिलाड़ी, Indian Hockey Federation, Hockey India, Hockey India League