विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2016

पैरालिंपिक के विजेताओं के लिए खुशखबरी, पद्म पुरस्कारों के लिए होगी नाम की सिफारिश

पैरालिंपिक के विजेताओं के लिए खुशखबरी, पद्म पुरस्कारों के लिए होगी नाम की सिफारिश
खेल मंत्री विजय गोयल (फाइल फोटो)
  • खेल मंत्री विजय गोयल ने ट्वीट के जरिये दी जानकारी
  • रियो पैरालिंपिक में भारत ने चार पदक जीते थे
  • थंगावेलू और देवेंद्र को हासिल हुए थे स्‍वर्ण पदक
नई दिल्ली.: रियो पैरालंपिक के पदक विजेता की उपलब्धियों को अधिक मान्यता देने के लिए खेल मंत्रालय इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए उनके नाम की सिफारिश करेगा.

खेल मंत्री विजय गोयल ने अपने ट्विटर पेज पर घोषणा की, ‘खेल मंत्रालय अपने स्टार पैरालंपियन खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार के लिए गृह मंत्रालय को करेगा.’भारत ने इस महीने रियो में संपन्न हुए पैरालिंपिक खेलों में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक से कुल चार पदक जीते. भारत के लिए थंगावेलू मरियप्पन ने हाई जंप और देवेंद्र झझारिया ने जैवलिन थ्रो में स्‍वर्ण पदक जीते थे. दीपा मलिक ने शॉट पुट में रजत पदक हासिल किया था जबकि वरुण सिंह भाटी को हाई जंप में कांस्य पदक मिला.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो पैरालिंपिक, पदक विजेता, सिफारिश, पद्म पुरस्‍कार, खेल मंत्री विजय गोयल, Rio Paralympics 2016, Medal Winner, Recommendation, Padma Award, Sports Minister Vijay Goel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com