रियो डि जेनेरो:
आमतौर पर किसी भी खेल में अयोग्य करार दिए गए खिलाड़ी को दोबारा मौका नहीं मिलता, लेकिन रियो ओलिंपिक में कुछ ऐसा हुआ कि पहले अंपायर ने स्पेन के एक तैराक को अयोग्य करार दिया और फिर कुछ ऐसा हुआ कि उसे प्रतियोगिता में फिर से भाग लेने के लिए बुला लिया गया, जबकि गलती उस तैराक की ही थी.
ओलिंपिक खेलों में एथलीट की ओर से प्रदर्शन में हुई एक भी गलती, उसके लक्ष्य पर पानी फेर सकती है. ऐसा ही कुछ स्पेन के तैराक मिगुएल डुरान नाविया के साथ भी हुआ, लेकिन उनके साथ हुई घटना कुछ अलग ही रही. मिगुएल के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने ओलिपंक खेलों में प्रदर्शन की उनकी उम्मीदों को टूटने से बचा लिया.
हुआ यह कि रियो पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा की हीट में मिगुएल ने गलत शुरुआत कर दी, जिसके कारण उन्हें ओलिंपिक से बाहर कर दिया गया. तैराक को भी अपनी गलती का एहसास हो गया और उसकी सारी उम्मीदें धराशाई हो गईं. फिर अचानक करिश्मा हुआ.
रियो ओलिंपिक से बाहर होने के कारण मिगुएल काफी रोए और जैसे ही वह तैराकी एरेना से वापसी की तैयारी करने लगे, उस दौरान कुछ ऐसा हुआ जो स्वयं उनके लिए भी काफी चौंका देने वाला था. निर्णायकों के अनुसार, स्पर्धा को देखने आई भीड़ की आवाजों के कारण मिगुएल ने गलत शुरुआत की थी. इस फैसले का साफ मतलब यहीं था कि स्पेनिश तैराक को रियो ओलिंपिक में हिस्सा लेने का दूसरा मौका दिया गया.
मिगुएल इस फैसले से काफी खुश थे. उनकी उम्मीदें टूटती-टूटती बच गईं. उन्होंने कहा, "मैंने स्टैंड से कुछ सुना और उसके बाद तैरना शुरू कर दिया. यह गलत शुरुआत थी."
मिगुएल ने कहा कि उनकी इस गलती के बाद उन्हें लगा कि वह बाहर हो गए हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. हालांकि, वह 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में नहीं पहुंच सके.
अब यह स्पेनिश तैराक 8 अगस्त को पुरुषों की चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में हिस्सा लेगा. मिगुएल ने कहा, "जो कुछ भी हुआ, उससे मेरे ध्यान पर प्रभाव पड़ा. मुझे जहां होना चाहिए था, मैं वहां नहीं हूं. आशा है कि रिले में ऐसा न हो."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
तैराकी, तैराक, रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, मिगुएल डुरान नाविया, तैराकी से अयोग्य, Swimming, Swimmer, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Miguel Duran Navia, Disqualified In Swimming, Olympics