असम ट्रेन एक्‍सीडेंट: स्पीड पर कंट्रोल खो बैठा लोको पायलट? वीडियो से खुला राज!

  • 17:54
  • प्रकाशित: नवम्बर 12, 2026

असम में गुरुवार सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. कोलकाता से मिजोरम के सेरंग जा रही एक्सप्रेस ट्रेन का ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद ट्रेन डेड एंड पर लगे बैरिकेड से टकराकर पलट गई. हादसे का 45 सेकंड का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसे ट्रेन में मौजूद दूसरे लोको पायलट ने बनाया है. वीडियो में लोको पायलट बार-बार कह रहा है- "कुछ भी काम नहीं कर रहा है, नाइन-नाइन कुछ भी काम नहीं, आगे रेड सिग्नल है, ब्रेक काम नहीं कर रहा है."
सुबह करीब 6:54 बजे यह हादसा असम के डिगारू के पास हुआ. ट्रेन कोलकाता से चलकर 1,051 किमी का सफर तय कर चुकी थी. उसे अभी 454 किमी और आगे मिजोरम के सेरंग तक जाना था, लेकिन 450 किमी पहले ही हादसा हो गया.

संबंधित वीडियो