विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2017

डिएगो माराडोना के खिलाफ फुटबॉल मैच खेलेंगे सौरव गांगुली

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना का भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के खिलाफ 'मैच फॉर यूनिटी ' का अयोजन अब 9 अक्टूबर को होगा.

डिएगो माराडोना के खिलाफ फुटबॉल मैच खेलेंगे सौरव गांगुली
माराडोना और सौरव गांगुली के बीच यह मैच आदित्य स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा (फाइल फोटो)
  • मैच फॉर यूनिटी का आयोजन 9 अक्‍टूबर को होगा
  • माराडोना के भारत दौरे के कार्यक्रम में हुए हैं कई बदलाव
  • आदित्य स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा यह मैच
कोलकाता: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना का भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के खिलाफ 'मैच फॉर यूनिटी ' का अायोजन अब 9  अक्टूबर को होगा. आयोजकों ने इसकी पुष्टि की है. एक बयान में आयोजकों ने कहा, "हम इस बात की पुष्टि करना चाहते हैं कि मैच फॉर यूनिटी (डिएगो बनाम गांगुली) 24 उत्तर परगना के ताकी रोड के कदमबागची में स्थित आदित्य स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स स्टेडियम में नौ अक्टूबर को अपरान्ह 2.30 बजे होगा."

यह भी पढ़ें : सौरव गांगुली बोले, कोहली ने वह करके दिखाया जो सचिन नहीं कर पाए

माराडोना के भारत दौरे के कार्यक्रम में कई बदलाव हुए हैं. आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन के लिए अब सभी प्रकार की अनुमति ले ली गई है. माराडोना पहले सितम्बर में भारत दौरे पर आने वाले थे, लेकिन उनका यह दौरा पहले दो अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

वीडियो : सौरव गांगुली ने सहवाग के बयान को बेतुका बताया
इसके बाद अपने कार्यक्रम में फिर से बदलाव करते हुए माराडोना ने अपने फेसबुक पेज पर एक संदेश में कहा कि उन्होंने अपने दौरे में फिर से बदलाव किया है और अब वह आठ अक्टूबर को भारत आएंगे. इस दौरान, सॉल्ट लेक स्टेडियम में अंडर-17 वर्ल्‍डकप टूर्नामेंट के मैच आयोजित होंगे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diego Maradona, Sourav Ganguly, Football Match
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com