सौरव गुर्जर एक्टिंग से पहले किक बॉक्सिंग और पहलवानी में भी हाथ आजमा चुके हैं
छोटे परदे पर स्टार प्लस के सीरियल महाभारत में भीम की भूमिका निभाने वाले सौरभ गुर्जर डब्ल्यूडब्ल्यूई में भी देश का नाम बुलंदियों पर पहुंचाना चाहते हैं. एक्टिंग के अलावा पहलवानी में भी हाथ आजमाते रहे सौरव WWEमें अपने लिए अलग मुकाम बनाना चाहते हैं. छह फीट से अधिक कद के सौरव ने हाल ही में दुबई में डब्ल्यूडब्ल्यूई की ओर से आयोजित टैलेंट हंट में हिस्सा लिया और हर किसी को प्रभावित करने में सफल रहे.
मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले सौरव किक बॉक्सिंग के नेशनल चैंपियन रहने के अलावा कुश्ती में भी हाथ आजमा चुके हैं. जानने वालों के अनुसार, सौरव का पहला प्यार एक्टिंग नहीं बल्कि कुश्ती ही है. वे प्रतिष्ठित नेशनल किक बॉक्सिंग में गोल्ड भी हासिल कर चुके हैं. सौरव जब दुबई में ट्रायल देने पहुंचे थे तो वहां पर उन्होंने अपने बारे में काफी बातों का खुलासा किया. करीब छह फुट आठ इंच के सौरव का कहना था कि वे WWE के दीवाने है. वैसे तो कई रेसलर उन्हें पंसद है लेकिन केन के बहुत बड़े फैन है, और वो उनकी तरह बनना चाहते है.
उन्होंने कहा कि मैं महज पैसों के आकर्षण के लिए WWE में नहीं आना चाहता. मैं इसके जरिये देश का नाम रोशन करना चाहता हूं. सौरव का रेसलिंग के प्रति दीवानगी का आलम इस कदर है कि वे शो 'रिंग का किंग' में आ चुके हैं. सौरव के पिता और चाचा भी पहलवान रह चुके हैं लेकिन उन्होंने कुश्ती के साथ-साथ अभिनय में भी हाथ आजमाने का फैसला किया. उन्होंने राज्य स्तर की कई चैंपियनशिप में न केवल हिस्सा लिया है बल्कि जीत भी हासिल की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Saurav Gurjar, Television Actor, Wrestler, Bheem Of Mahabharat, WWE