सेरेना विलियम्स ने आखिरी ग्रैंडस्लैम वर्ष 2017 में ऑस्ट्रेलिया ओपन के रूप में खेला था (फाइल फोटो)
- इस साल डब्ल्यूटीए टूर पर सिर्फ चार मैच खेले हैं सेरेना ने
- आखिरी ग्रैंडस्लैम 2017 में ऑस्ट्रेलिया ओपन के रूप में जीता था
- मां बनने के कारण टेनिस से लिया था ब्रेक
पेरिस:
दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स इस वर्ष फ्रेंच ओपन के जरिये ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में अपनी वापसी करेंगी. सेरेना ने मां बनने के बाद इस साल डब्ल्यूटीए टूर में केवल चार मैच खेले हैं. साल के दूसरे ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में सेरेना की वापसी की खबरों के बाद प्रशंसकों की निगाहें अब इस 36 वर्षीय खिलाड़ी के प्रदर्शन पर टिक गई हैं. गौरतलब है कि टेनिस की सर्वकालीन महान खिलाड़ियों में से एक सेरेना तीन बार रोलां गैरां पर खिताब जीत चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: पूर्व नंबर वन महिला खिलाड़ी सेरेना विलियम्स भी ऑस्ट्रेलियन ओपन से हटीं
मां बनने के बाद वापसी करने वाली सेरेना ने साल में डब्ल्यूटीए टूर पर सिर्फ चार मैच खेले और मियामी में पहले दौर में हार गई.आखिरी ग्रैंडस्लैम उन्होंने वर्ष 2017 में ऑस्ट्रेलिया ओपन खेला था जब वह गर्भवती थीं. इस दिग्गज महिला खिलाड़ी के के कोच पैट्रिक मोराटोग्लोउ ने कहा,‘सेरेना जीतने के लिये फ्रेंच ओपन खेलेगी और पिछले छह साल से उसका कोच होने के नाते मैं कह सकता हूं कि वह जीत सकती है.’
वीडियो: सेरेना ने जीता अपना 23वां ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट
इस बीच, विंबलडन 2016 के उपविजेता मिलोस राओनिक ने फ्रेंच ओपन की शुरुआत से एक हफ्ते पहले इस क्ले कोर्ट ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है. राओनिक ने आज अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि कोर्ट पर उतरते हुए खुद को सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रखने के लिए उन्हें और कड़ी मेहनत जारी रखने की जरूरत है. गौरतलब है कि मैड्रिड में 10 मई को कनाडा के साथी खिलाड़ी डेनिस शापोवालोव के खिलाफ सीधे सेटों में हार के बाद से वह प्रतिस्पर्धी टेनिस नहीं खेले हैं. (इनपुट: एजेंसी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Serena Williams, French Open