राफेल नडाल ने इटली के सिमोने बोलेली को 6-4, 6-3, 7-6 से हराया (फाइल फोटो)
- सोमवार को नडाल का मैच बारिश के कारण रोकना पड़ा था
- उस समय तक नडाल दो सेट में हासिल कर चुके थे जीत
- सेरेना विलियम्स ने प्लिसकोवा को हराया, शारापोवा भी जीतीं
पेरिस:
क्ले कोर्ट के बादशाह स्पेन के राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में जगह बना ली है. एक दिन के इंतजार के बाद नडाल को यह जीत मिली. उधर, बेटी को जन्म देने के बाद ग्रैंडस्लैम में वापसी कर रहीं अमेरिका की सेरेना विलियम्स भी पहले दौर का मैच जीतने में सफल रही. पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 रूस की मारिया शारापोवा भी महिला वर्ग के दूसरे दौर के पहुंच गई हैं. वर्ल्ड नंबर-1 नडाल ने पहले दौर के मैच में इटली के सिमोने बोलेली को दो दिन में 6-4, 6-3, 7-6 (11-9) से मात दी. यह मैच सोमवार को शुरू हुआ था, लेकिन खत्म मंगलवार को हुआ. सोमवार को नडाल ने दो सेट जीत लिए थे और तीसरे सेट में 3-3 से बराबरी पर थे तभी बारिश आ गई थी जिसके कारण मैच रोकना पड़ा था. मंगलवार को जब नडाल मैदान पर उतरे तो उन्हें बोलेली ने अच्छी टक्कर दी. लेकिन 10 बार फ्रेंच ओपन जीतने वाले स्पेनिश खिलाड़ी ने मैच जीत लिया. इससे पहले यह दोनों खिलाड़ी इसी टूर्नामेंट में छह साल पहले उतरे थे, लेकिन तब बोलेली सिर्फ पांच गेम जीतने में सफल रहे थे. इस बार उन्होंने अपने खेल में काफी सुधार दिखाया लेकिन नडाल के खेल के स्तर को नहीं छू सके. पुरुष एकल वर्ग के अन्य मुकाबले में तीसरी सीड क्रोएशिया के मारिन सिलिक ने भी पहले दौर की बाधा पार करते हुए दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ को 6-3,7-5,7-6 से मात दी. दो घंटे 13 मिनट तक चले मैच में सिलिक ने पहला सेट आसानी से अपने नाम किया.
वीडियो: सेरेना ने बहन वीनस को हराकर जीता 23वां ग्रैंडस्लैम
महिला एकल वर्ग में शारापोवा ने नीदरलैंडस की रिचेल हैगेनकैम्प को दूसरे दौर में जगह बना ली है. वर्ल्ड नंबर-30 शारापोवा ने हैगेनकैम्प को एक घंटे 54 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1,4-6, 6-3 से मात दी. अगले दौर में शारापोवा का मुकाबला क्रोएशिया की डोना वेकिक से होगा. स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा ने भी अपना पहले दौर का मुकाबला जीतने में सफल रही हैं. करियर में अब तक 23 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी पूर्व नंबर-1 अमेरिका की विलियम्स ने कोर्ट पर शानदार वापसी करते हुए चेक गणराज्य की क्रिस्टीना प्लिस्कोवा को हराकर दूसरे दौर का टिकट कटाया. 36 साल की सेरेना ने साल के अपने पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के पहले दौर में प्लिस्कोवा को 7-6, 6-4 से मात दी. अपने चौथे फ्रेंच ओपन खिताब की तलाश में लगी सेरेना ने यह मुकाबला एक घंटे 45 मिनट में अपने नाम किया. 2016 में फ्रेंच ओपन जीतने वाली स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा ने रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को दो घंटे पांच मिनट तक चले मैच में 7-6, 6-2 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया.महिला एकल वर्ग के अन्य मुकाबले में आस्ट्रेलिया की समांथा स्तोसुर ने बेल्जियम की यानिना विकमायेर को 6-2, 6-4 से मात देकर दूसरे दौर का टिकट हासिल किया. (इनपुट: एजेंसी)
दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने इटली के पाउलो लोरेंजी को एक घंटे 42 मिनट तक मैच में 6-1, 6-2, 6-4 से परास्त कर दूसरे दौर में कदम रखा. ब्रिटेन के काइल एडमंड ने भी लगातार चौथे साल दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है. 16वीं सीड एडमंड ने आस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनुअर को 6-4, 6-2, 6-3 से हराया. दूसरे दौर में उनका सामना हंगरी के माटरेन फुक्सोविक्स से होगा जिन्होंने एक अन्य मुकाबले में कनाडा के वासेक पोस्पिसील को 6-3, 6-3, 7-6 से हराया.One win down...
— Roland-Garros (@rolandgarros) May 30, 2018
Serena is back, and we've got the highlights. https://t.co/LwpDYoT2fz #RG18 pic.twitter.com/Ndx8hzeDCB
वीडियो: सेरेना ने बहन वीनस को हराकर जीता 23वां ग्रैंडस्लैम
महिला एकल वर्ग में शारापोवा ने नीदरलैंडस की रिचेल हैगेनकैम्प को दूसरे दौर में जगह बना ली है. वर्ल्ड नंबर-30 शारापोवा ने हैगेनकैम्प को एक घंटे 54 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1,4-6, 6-3 से मात दी. अगले दौर में शारापोवा का मुकाबला क्रोएशिया की डोना वेकिक से होगा. स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा ने भी अपना पहले दौर का मुकाबला जीतने में सफल रही हैं. करियर में अब तक 23 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी पूर्व नंबर-1 अमेरिका की विलियम्स ने कोर्ट पर शानदार वापसी करते हुए चेक गणराज्य की क्रिस्टीना प्लिस्कोवा को हराकर दूसरे दौर का टिकट कटाया. 36 साल की सेरेना ने साल के अपने पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के पहले दौर में प्लिस्कोवा को 7-6, 6-4 से मात दी. अपने चौथे फ्रेंच ओपन खिताब की तलाश में लगी सेरेना ने यह मुकाबला एक घंटे 45 मिनट में अपने नाम किया. 2016 में फ्रेंच ओपन जीतने वाली स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा ने रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को दो घंटे पांच मिनट तक चले मैच में 7-6, 6-2 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया.महिला एकल वर्ग के अन्य मुकाबले में आस्ट्रेलिया की समांथा स्तोसुर ने बेल्जियम की यानिना विकमायेर को 6-2, 6-4 से मात देकर दूसरे दौर का टिकट हासिल किया. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
French Open, Rafael Nadal, Serena Williams