विजेंदर सिंह ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में चीनी बॉक्सर पर जीत दर्ज की (फाइल फोटो)
मुंबई:
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से लेकर दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दोहरे डब्ल्यूबीओ एशिया पैसीफिक सुपर मिडिलवेट और डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब जीतने के लिए भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह को बधाई दी है. ओलिंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेता 31 साल के विजेंदर ने कल रात दोहरे खिताबी मुकाबले में चीन के जुल्फिकार मैमतअली को हराया.
सहवाग ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘कड़ा मुकाबला रहा, लेकिन @बॉक्सर विजेंदर को बधाई. आपका मुकाबले देखते हुए हक्का नूडल्स का लुत्फ उठाया और आपने चीनी मुक्केबाज को हक्का बक्का कर दिया.’
टीम इंडिया में सहवाग के पूर्व साथी हरभजन सिंह ने भी विजेंदर को बधाई देते हुए लिखा, ‘मेरे भाई @बॉक्सरविजेंदर को बधाई. शाबास शेरा. #बैटलग्राउंड एशिया.’विजेंदर ने 10 राउंड के मुकाबले में सर्वसम्मत फैसले में 96-93 95-94 95-94 की जीत के साथ पेशेवर मुक्केबाजी में अपना अजेय अभियान जारी रखा.
यह भी पढ़ें : जानें विजेंदर ने यह क्यों कहा, 'मैं यह बेल्ट जुल्फिकार को वापस देना चाहता हूं'
अमिताभ ने खुशी जताई कि कड़े मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज ने जीत दर्ज की. उन्होंने कहा, ‘विजेंदर ने चीन के विरोधी को हराकर अपना खिताब बरकरार रखा. कड़ा मुकाबला लेकिन हम जीते. बधाई.’ योग गुरु बाबा रामदेव ने भी विजेंदर को बधाई देते हुए लिखा,‘शानदार जीत के लिए @बॉक्सरविजेंदर को बधाई. मुंबई में चीनी मुक्केबाज को करारी हार और डोकलाम में भी ऐसा ही होगा.’
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिखा, ‘यह मुकाबले की शैली के अनुसार #मोहम्मद अली बनाम #टाइसन की तरह था. मेरे भाई @बॉक्सरविजेंदर ने काफी अच्छा मुकाबला किया.... अपना खिताब बरकरार रखा.’
वीडियो : बॉक्सर विजेंदर सिंह से खास बातचीत
इस बीच क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने लिखा, ‘‘एक और जीत के लिए बधाई @ बॉक्सर विजेंदर. ऐसा लगता है आपके पेशेवर मुक्केबाजी करियर का सर्वश्रेष्ठ मुकाबना रहा. बेहतरीन.’
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Tough match this,but congrats @boxervijender .Enjoyed Hakka Noodles while watching ur fight & you made Chinese Hakka Bakka#BattleGroundAsia pic.twitter.com/6nlcX92MHM
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 5, 2017
टीम इंडिया में सहवाग के पूर्व साथी हरभजन सिंह ने भी विजेंदर को बधाई देते हुए लिखा, ‘मेरे भाई @बॉक्सरविजेंदर को बधाई. शाबास शेरा. #बैटलग्राउंड एशिया.’विजेंदर ने 10 राउंड के मुकाबले में सर्वसम्मत फैसले में 96-93 95-94 95-94 की जीत के साथ पेशेवर मुक्केबाजी में अपना अजेय अभियान जारी रखा.
यह भी पढ़ें : जानें विजेंदर ने यह क्यों कहा, 'मैं यह बेल्ट जुल्फिकार को वापस देना चाहता हूं'
अमिताभ ने खुशी जताई कि कड़े मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज ने जीत दर्ज की. उन्होंने कहा, ‘विजेंदर ने चीन के विरोधी को हराकर अपना खिताब बरकरार रखा. कड़ा मुकाबला लेकिन हम जीते. बधाई.’ योग गुरु बाबा रामदेव ने भी विजेंदर को बधाई देते हुए लिखा,‘शानदार जीत के लिए @बॉक्सरविजेंदर को बधाई. मुंबई में चीनी मुक्केबाज को करारी हार और डोकलाम में भी ऐसा ही होगा.’
T 2507 - जीत गए !! भारत ने चीन को दे मारा !! Vijendra beats China opponent to keep his title !! A slug fest but WE won ! Congratulations ! pic.twitter.com/qbd5n6HPdd
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 5, 2017
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिखा, ‘यह मुकाबले की शैली के अनुसार #मोहम्मद अली बनाम #टाइसन की तरह था. मेरे भाई @बॉक्सरविजेंदर ने काफी अच्छा मुकाबला किया.... अपना खिताब बरकरार रखा.’
वीडियो : बॉक्सर विजेंदर सिंह से खास बातचीत
इस बीच क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने लिखा, ‘‘एक और जीत के लिए बधाई @ बॉक्सर विजेंदर. ऐसा लगता है आपके पेशेवर मुक्केबाजी करियर का सर्वश्रेष्ठ मुकाबना रहा. बेहतरीन.’
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं