हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
हॉकी इंडिया लीग में पंजाब टीम की अगुआई कर रहे भारतीय कप्तान सरदार सिंह से चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान उनसे एक पत्रकार ने पूछा, "क्या आपके और आरोपी महिला के संबंध रोमांटिक थे?" सरदार ने जवाब दिया," हम अच्छे दोस्त थे।" लेकिन सरदार सिंह और लीड्स की रहने वाली पूर्व ब्रिटिश अंडर-19 महिला हॉकी खिलाड़ी के बीच की 'अच्छी दोस्ती' अब बेहद कड़वी हो चुकी है। मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। इसे जल्दी नहीं सुलझाया गया तो ये मामला अदालत के दरवाज़े पर दिखाई दे सकता है।
सरदार ने अपने पर लगे आरोपों से किया है इनकार
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने एक बार फिर सबके सामने आकर अपने ऊपर लगाये गये सभी आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने आरोपी महिला पर आरोप भी लगाये कि उन्होंने उनके ट्वीटर और फ़ेसबुक अकाउंट के पासवर्ड का इस्तेमाल कर गलत ट्वीट भी किए जिसकी जानकारी वो टीम मैनेजमेंट को देते रहे हैं। सरदार का कहना है कि उनके कई दोस्त उनसे पासवर्ड लेकर ट्वीटर और फ़ेसबुक पर लिखते रहे हैं। उनके मुताबिक उनकी इस मित्र ने ये पासवर्ड उनके किसी दोस्त से ही लिया होगा।
पंजाब पुलिस ने एसआईटी का गठन किया
भारतीय कप्तान के ख़िलाफ़ लगाये गये आरोपो की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। सरदार ने कहा कि वो जांच रिपोर्ट के आने के बाद सबका जवाब ज़रूर देंगे, लेकिन उन्होंने दुहराया कि उनपर लगाये गये आरोप उन्हें हॉकी से नहीं भटका सकते।
किसी भी तरह की अंतरंगता से किया इनकार
सरदार अपनी इस मित्र के साथ किसी भी तरह की अंतरंगता से इंकार करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं भारतीय टीम
की नुमाइंदगी करता हूं। मैं जानता हूं कि लाखों युवा हम पर नज़रें रखते हैं। मैं अपनी लिमिट जानता हूं।" सरदार दुहराते हैं कि उनके लिए हॉकी और देश सबसे पहले है, परिवार का स्थान भी बाद में आता है।
...तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इतना तो साफड है कि इंग्लैंड के लीड्स में रहने वाली 21 वर्षीय महिला और सरदार सिंह एक-दूसरे के दोस्त तो रहे हैं. लेकिन उनकी ये दोस्ती अगर पहले किसी हद से आगे निकली है तो सरदार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हॉकी की तैयारियों के साथ सरदार सिंह को जल्दी ही अपने निजी ज़िन्दगी में आये तूफ़ान को रोकना होगा. उन्हें इस मसले का हल जल्दी निकालना होगा ताकि अगले छह महीने सरदार का फ़ोकस हॉकी पर ही रहे और टीम हॉकी इंडिया के प्रदर्शन पर इस घटना का कोई असर नहीं हो।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं