विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2017

चाइना ओपन: महिला डबल्‍स वर्ग में सानिया मिर्जा और शुआई पेंग की जोड़ी टूर्नामेंट से बाहर

भारत की सानिया मिर्जा और चीन की शुआई पेंग की जोड़ी चाइना ओपन के महिला डबल्‍स वर्ग से बाहर हो गई है.

चाइना ओपन: महिला डबल्‍स वर्ग में सानिया मिर्जा और शुआई पेंग की जोड़ी टूर्नामेंट से बाहर
सानिया और पेंग की जोड़ी को मार्टिना हिंगिस और चान यंग जन की जोड़ी ने हराया (फाइल फोटो)
  • मार्टिना हिंगिस और चान यंग की जोड़ी ने दी शिकस्‍त
  • तीन सेटों के मुकाबले में हारी सानिया-पेंग की जोड़ी
  • महिला सिंगल्‍स में सिमाना हालेप फाइनल में पहुंचीं
बीजिंग: भारत की सानिया मिर्जा और चीन की शुआई पेंग की जोड़ी चाइना ओपन के महिला डबल्‍स वर्ग से बाहर हो गई है. सानिया और उनकी डबल्‍स जोड़ीदार पेंग का इस टूर्नामेंट में अभियान आज यहां मार्टिना हिंगिंस और चान यंग-जन की जोड़ी से सेमीफाइनल में 6-2, 1-6, 8-10 से हारने से खत्म हो गया. स्विट्जरलैंड की अनुभवी मार्टिना हिंगिस और उनकी ताईवान की जोड़ीदार का सामना फाइनल में टिमिया बाबोस और आंद्रिया हलावाकोवा से होगा जिन्होंने कैटरीना माकारोवा और एलीना वेसनिना की जोड़ी को 7-5, 6-4, 10-8 से शिकस्त दी.

यह भी पढ़ें : सानिया मिर्जा की पार्टी से जुड़ी यह 'लत' जानकर हैरान रह जाएंगे

मिर्जा और पेंग पिछले हफ्ते इन्हीं प्रतिद्वंद्वियों से सेमीफाइनल चरण में हार गई थी जिन्होंने उस मौके पर खिताब जीता था. इस तीसरी वरीय जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में बारबरा स्ट्राइकोवा और कैटरीना सिनियाकोवा की पांचवीं वरीय जोड़ी को 4-6, 6-2, 10-7 से मात दी थी. डब्ल्यूटीए प्रीमियर के इस टूर्नामेंट के एकल वर्ग में सिमोना हालेप ने येलेना ओस्टापेंको को 6-2, 6-4 से हराकर फाइनल में स्‍थान बनाया है.

वीडियो: ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में फेडरर की बादशाहत
इस जीत के साथ ही हालेप का महिला टेनिस रैंकिंग में नंबर एक होना तय हो गया है.  डब्‍ल्‍यूटीए रैंकिंग सोमवार यानी 9 अक्टूबर को जारी होगी जिसमें हालेप पहली बार नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बनेगी. यह पहला मौक़ा भी होगा जब रोमानिया की कोई खिलाड़ी वर्ल्ड नंबर एक पर काबिज होगी. वे 25वीं महिला खिलाड़ी होंगी जो वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी बनेंगी. टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता की होलेप 20 साल की ऑस्टापेंको को 6-2, 6-4 से हराते हुए फ़ाइनल में पहुंचीं हैं.(इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China Open, Sania Mirza-Shuai Peng
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com