फाइल फोटो
- सानिया मिर्जा ने बताई एक राज की बात
- उन्होंने कहा कि उनके बच्चे का सरनेम मिर्जा मलिक होगा
- उन्होंने गोवा फेस्ट 2018 में कही यह बात
पणजी:
सानिया और उनके क्रिकेटर पति शोएब मलिक एक बेटी चाहते हैं और जब भी परिवार बढाने के बारे में सोचेंगे तो उनके बच्चे का सरनेम मिर्जा मलिक होगा. सानिया ने गोवा फेस्ट 2018 में लैंगिक पक्षपात पर एक परिचर्चा के दौरान कहा ,‘‘ मैं आपको एक राज की बात बताती हूं मेरे पति और मैने इस पर बात की है और हमने तय किया है कि जब भी हमारा बच्चा होगा तो उसका सरनेम मिर्जा मलिक होगा. वह भी एक बेटी चाहते हैं.’’
यह भी पढ़ें: सानिया मिर्जा ने पति शोएब मलिक को कहा चिकन, कुछ इस तरह की तारीफ
सानिया ने लैंगिक पक्षपात के अपने अनुभव के बारे में कहा कि उनके कुछ रिश्तेदार उनके वालेदान से कहते थे कि उनके बेटा होना चाहिये ताकि खानदान का नाम आगे बढ सके. उन्होंने कहा ,‘‘ हम दो बहनें है और हमें कभी नहीं लगा कि एक भाई भी होना चाहिये. हमारे रिश्तेदार हमारे वालेदान से कहते थे कि उनके एक बेटा होना चाहिये तो हम उनसे लड़ते थे.”
VIDEO: ममता बनर्जी का टेनिस और सानिया मिर्जा का साथ
साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने शादी के बाद भी सरनेम नहीं बदला और हमेशा यह सानिया मिर्जा ही रहेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sania Mirza, Goa Fest 2018