विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2015

विजयरथ पर सवार सानिया मिर्जा, वुहान में जीता WTA खिताब

विजयरथ पर सवार सानिया मिर्जा, वुहान में जीता WTA खिताब
सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस (फाइल फोटो)
हैदराबादी टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों विजय अभियान पर हैं। यूएस ओपन में मिली कामयाबी के बाद अब उन्होंने अपनी स्विस पार्टनर मार्टिना हिंगिस के साथ चीन में चल रही डॉन्गफ़ेंग मोटोर वुहान चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है।

सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने टूर्नामेंट के फ़ाइनल में आइरिना कामेलिया बेगु और मोनिका निकोलेस्कु की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराकर टूर्नामेंट का ख़िताब अपने नाम कर लिया। फाइनल जीतने में सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने 1 घंटा 9 मिनट का वक्त लिया।

सानिया के लिए यह इस साल का आठवां WTA ख़िताब है। उन्होंने इससे पहले पूरे करियर में सिंगल्स का एक और डबल्स में 29 ख़िताब जीते थे, लेकिन जीत का ऐसा सिलसिला सानिया के करियर में इस तरह नहीं आया और सानिया इसका भरपूर लुत्फ उठा रही हैं।

हिंगिस के साथ सानिया इसी साल 2 ग्रैंड स्लैम ख़िताब भी जीत चुकी हैं। इसी साल खेल रत्न पुरस्कार जीत चुकीं सानिया ने वुहान से हफ़्ते भर पहले मार्टिना हिंगिस के साथ गुआंगझोऊ इंटरनेश्नल वूमन्स टेनिस का ख़िताब जीता था। सानिया-हिंगिस की जोड़ी बीजिंग में इसी हफ़्ते शुरू होने वाले चाइना ओपन टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है और पहले राउंड में उन्हें बिना खेले ही बाइ मिल गया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सानिया मिर्जा, मार्टिना हिंगिस, टेनिस, टेनिस डबल्स, सानिया-मार्टिना, Sania Mirza, Martina Hingis, Tennis, Tennis Doubles, Sania-martina
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com