विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2016

वुहान ओपन : सानिया-स्ट्राइकोवा की जोड़ी फाइनल में हारी, तीसरा खिताब जीतने से चूकी

वुहान ओपन : सानिया-स्ट्राइकोवा की जोड़ी फाइनल में हारी, तीसरा खिताब जीतने से चूकी
सानिया-स्ट्राइकोवा (फाइल फोटो)
वुहान: भारत की सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार बारबरा स्ट्राइकोवा को वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला डबल्स के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. इस प्रकार वह तीसरा खिताब जीतने से चूक गईं. उन्हें बेथानी मैटेक-सैंड्स और लूसी सैफारोवा की जोड़ी ने 1-6, 3-6 से हराया.

सिनसिनाटी ओपन और पैन पैसिफिक खिताब जीतने के बाद तीसरी वरीयता प्राप्त सानिया-बारबरा की जोड़ी की निगाहें तीसरे खिताब पर थीं, लेकिन उनका सपना अधूरा रह गया.

सानिया ने स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस का साथ छोड़कर स्ट्रायकोवा के साथ जोड़ी बनाई है. तब से इस जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. इस जोड़ी का पहला टूर्नामेंट सिनसिनाटी ओपन था जहां इन्होंने हिंगिस और कोको वानडेवेघे की जोड़ी को फाइनल में मात देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था।.

सानिया-स्ट्रायकोवा की जोड़ी ने अभी तक सिर्फ दो मैच ही गंवाए हैं. इस जोड़ी को अमेरिकी ओपन के क्वार्टरफाइनल और अब वुहान ओपन के फाइनल में हार मिली है. पिछले सप्ताह ही इस जोड़ी ने टोक्यो में पैन पेसिफिक ओपन का खिताब अपने नाम किया जोकि इनका दूसरा खिताब था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
वुहान ओपन, टेनिस, सानिया मिर्जा, बारबरा स्ट्राइकोवा, Wuhan Open, Sania Mirza, Barbora Strycova, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com