खबर के अनुसार सानिया ने मेकअप असिस्टेंट के लिए भी 75 हजार रुपये मांगे (फाइल फोटो)
भोपाल:
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित खेल अलंकरण समारोह में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सिर्फ इसलिए नहीं गईं, क्योंकि राज्य सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं कर पाई। सानिया ने चार्टर्ड विमान सहित अन्य मांगें की थी। सूत्रों का कहना है कि खेल अलंकरण समारोह के लिए खेल विभाग ने सानिया मिर्जा को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया था। सानिया ने कार्यक्रम में आने की सहमति तो दे दी, मगर बाद में उनकी ओर से स्टॉफ सहित भोपाल आने के लिए चार्टर्ड विमान की मांग की गई।
मेकअप असिस्टेंट के लिए मांगे 75 हजार
इसके अलावा सानिया ने मेकअप असिस्टेंट के लिए 75 हजार रुपये भी मांगे। सूत्रों का कहना है कि सानिया की ये शर्तें पूरी करना विभाग के लिए आसान नहीं था, लिहाजा उसने सानिया को बुलाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया।
विभागीय अधिकारी के अनुसार, सानिया से सीधा संवाद खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के स्तर पर हो रहा था। बाद में बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद को बुलाया गया।
शर्तें पूरी नहीं कर सकते थे
विभाग के संचालक उपेंद्र जैन ने संवाददाताओं से बातचीत में बुधवार को स्वीकार किया कि हम उनकी शर्तें पूरी कर नहीं सकते थे, लिहाजा उन्हें नहीं बुलाया गया। अतिथि के लिए विभाग क्या व्यवस्था करता है, इस पर उन्होंने कहा, "जिस भी खेल हस्ती को हम बुलाते हैं, उसे इकॉनॉमी क्लास का किराया देते हैं। अच्छे होटल में ठहरने की व्यवस्था करते हैं और स्थानीय भ्रमण के लिए टैक्सी देते हैं, यही सुविधा गोपचंद को दी है।"
कुछ दिनों पहले गोवा में मनाई छुट्टियां
हाल ही में सानिया मिर्जा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा गोवा में छुट्टियां मनाने गईं थी। अपनी इस छुट्टियों को परिणीति चोपड़ा ने 'शॉर्ट एंड स्वीट' करार दिया। सानिया ने भी इसे काफी यादगार बताया था और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी शेयर कीं थी..

गोवा टूर में मस्ती के मूड में सानिया और परिणीति चोपड़ा (फोटो सानिया के ट्विटर पेज से साभार)
सानिया मिर्जा, परिणीति चोपड़ा गोवा क्रू के साथ (फोटो सानिया के इंस्टाग्राम पेज से साभार)

सानिया और परिणीति ने गोवा में छुट्टियों का भरपूर आनंद लिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सानिया मिर्जा, खेल अलंकरण समारोह भोपाल, विक्रम अवॉर्ड, भोपाल, टेनिस, Sania Mirza, Khel Alankaran Samaroh Bhopal, Vikram Award, Bhopal, Tennis