साइना नेहवाल (फाइल फोटो)
चेन्नई में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हैदराबादी बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल आगे आई हैं। उन्होंने 2 लाख रुपए देने का एलान किया है। साइना के पिता हरवीर सिंह ने इसकी जानकारी मीडिया को दी।
लगातार बारिश से तमिलनाडु में चेन्नई और आस-पास के जिलों में काफी क्षति पहुंची है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए इससे पहले तेलुगु एक्टर आल्लु अर्जुन और जूनियर एनटीआर महेश बाबू भी क्रमश: 25 लाख और 10 लाख रुपए देने का एलान कर चुके हैं, लेकिन खेल जगत से इस काम के लिए आगे आने वाली साइना शायद पहली खिलाड़ी हैं।
वर्ल्ड नंबर 2 साइना नेहवाल इन दिनों बेंगलुरु में कोच विमल कुमार के साथ तैयारी में जुटी हैं। वो अगले हफ्ते दुबई में होने वाले सुपर सीरीज फाइनल्स में हिस्सा लेने के लिए अपने खेल की बारीकियां ठीक कर रही हैं। इस टूर्नामेंट में दुनिया की आठ टॉप खिलाड़ियों को हिस्सा लेने का मौका मिलता है। चार साल पहले 2011 में भी साइना BWF सुपर सीरीज के फाइनल्स में खेल कर रजत पदक जीत चुकी हैं।
यह साल साइना नेहवाल के लिए बेहतरीन साबित हुआ है। इस साल वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी बनने के साथ साइना ने कई अहम टूर्नामेंट जैसे वर्ल्ड चैंपियनशिप और ऑल इंग्लैंड टूर्नामेंट में पदक भी जीते, लेकिन इस साल उनकी चोट ने भी उन्हें काफी परेशान किया।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
चेन्नई आपदा, चेन्नई बाढ़, साइना नेहवाल, चेन्नई बाढ़ पीड़ित, Chennai Rains, Chennai Flood, Chennai Flood Victims, Saina Nehwal, Badminton