न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद पर शतक जमाया और 38 गेंद पर 113 रन की पारी खेली, अभिषेक की पारी के दम पर भारतीय टीम 13.2 ओवर में ही 199 रन बनाकर मैच को जीतने में सफल रहती है. अभिषेक को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा जाता है. न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 198 रन बनाए थे. वहीं, अपनी तूफानी पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने टी20 में 150 छक्के पूरे किए तो वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
इस मामले में पहले नंबर पर शुभमन गिल हैं. गिल ने 2023 में 126 रन की नाबाद पारी खेली थी. दूसरे नंबर पर रिचर्ड लेवी हैं जिन्होंने 117 रन की नाबाद पारी 2012 में भारत के खिलाफ खेली थी. नंबर 3 पर अभिषेक शर्मा हैं. जिन्होंने विलिंगटन में 113 रन बनाए. नंबर 4 पर सूर्यकुमार यादव हैं. सूर्या ने 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 111 रन की नाबाद पारी खेली थी. नंबर 5 पर भारत के युवराज सिंह हैं. कनाडा के युवराज सामरा हैं जिन्होंने 2026 में 110 रन न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी.
पाकिस्तान के हसन नवाज ने कीवी टीम के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में 105 नाबाद रन की पारी खेली है. डेविड मलान ने नाबाद 103 रन बनाए हैं. नंबर 7 पर मिचेल मार्श हैं, जिन्होंने 2019 में नाबाद 103 रन कीवी टीम के खिलाफ बनाए हैं. भारत के ईशाव किशन नंबर 8 हैं, जिन्होंने 103 रन की पारी खेली है. पाकिस्तान के बाबर आजम ने साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाए हैं. नंबर 10 पर कुसल परेरा हैं जिनके नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में 101 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है.
यह भी पढ़ें | IND vs NZ: चौथे टी20 से पहले क्यों दहशत में हैं सैंटनर? कल रात से ही सताए जा रही है उसकी चिंता
यह भी पढ़ें | WPL 2027 ऑक्शन आज: 27 स्लॉट, 150 दावेदार, किस पर होगी पैसों की बारिश? जाने तमाम बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं