विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2017

सानिया मिर्जा और उनके शौहर शोएब मलिक के साथ लंदन में दिखे जहीर खान और आशीष नेहरा

तेज गेंदबाज जहीर खान और आशीष नेहरा को हाल ही में लंदन में भारतीय टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा और उनके पाकिस्‍तानी क्रिकेटर प्रति शोएब मलिक के साथ देखा गया.

सानिया मिर्जा और उनके शौहर शोएब मलिक के साथ लंदन में दिखे जहीर खान और आशीष नेहरा
जहीर की मंगेतर और एक्‍ट्रेस सागरिका घाटगे ने इंस्‍टाग्राम पर यह फोटो पोस्‍ट किया
तेज गेंदबाज जहीर खान और आशीष नेहरा को हाल ही में लंदन में भारतीय टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा और उनके पाकिस्‍तानी क्रिकेटर प्रति शोएब मलिक के साथ देखा गया. इस मौके पर पाकिस्‍तान के पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद भी उपस्थित थे. जहीर की मंगेतर और एक्‍टर सागरिका घाटगे ने इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो पोस्‍ट किया है जिसका कैप्‍शन उन्‍होंने दिया है 'लंदन नाइट्स.'  फोटो में जहीर, शोएब मलिक, सानिया मिर्जा, आशीष नेहरा, अजहर महमूद, के अलावा बॉलीवुड एक्‍टर हरमन बावेजा और अन्‍य लोग भी नजर आ रहे हैं.सागरिका 'चक दे इंडिया' फिल्‍म में अपने रोल के कारण खास तौर पर चर्चा में आई थीं.

जहां सानिया मिर्जा विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए लंदन में थीं वहीं उनके पति शोएब मलिक और अन्‍य भी इस चैंपियनशिप के लिए वहां पहुंचे थे.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com