बोपन्ना और मैटकोव्स्की को जोड़ी ने तीसरे सेट में जीत दर्ज करते हुए फाइनल का टिकट कटाया...
दुबई:
भारत के शीर्ष युगल टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने पोलैंड के अपने जोड़ीदार मार्सिन मैटकोव्स्की के साथ दुबई चैम्पियनशिप में पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया. बोपन्ना-मैटकोव्स्की की जोड़ी ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत के ही दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके स्पेनिश जोड़ीदार गार्सिया लोपेज को 6-3, 3-6, 10-6 से मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई.
दोनों जोड़ियों ने पहले दो सेट में शानदार खेल दिखाया. बोपन्ना-मैटकोव्स्की को जोड़ी ने पहले सेट में 6-3 से आसान जीत दर्ज की. लेकिन पेस-लोपेज ने अगले सेट में वापसी की और मुकाबला तीसरे सेट में ले गए.
बोपन्ना और मैटकोव्स्की को जोड़ी ने टाईब्रेकर तक खिंचे तीसरे सेट में 10-6 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल का टिकट कटाया. फाइनल में उनका सामना फिनलैंड के हेनरी कोंटिनेन और आस्ट्रेलिया के जॉन पियर्स की जोड़ी के साथ नीदरलैंड्स के ज्यां जूलियन रोजर और रोमानिया के होरिया टेकाऊ की जोड़ी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा. एकल मुकाबले में कोई भी भारतीय चुनौती नहीं है. प्रांजेश गुन्नेस्वर्न पहले ही दौर में बाहर हो गए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rohan Bopanna, रोहन बोपन्ना, Marcin Matkowski, मार्सिन मैटकोव्स्की, Dubai Duty Free Tennis Championships, दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप, Leander Paes, लिएंडर पेस, चेन्नई ओपन, Chennai Open