लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा से ओलिंपिक में बड़ी उम्मीदें हैं (फाइल फोटो)
- लिएंडर पेस हैं ओलिंपिक में भारत के एकमात्र टेनिस पदक विजेता
- मिक्स्ड डबल्स में सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी होगी
- पुरुष डबल्स में लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना उतरेंगे साथ...
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारत ने रियो ओलिंपिक के लिए अब तक का अपना सबसे बड़ा दल भेजा है. भारत की पदक की उम्मीदें सबसे ज्यादा टेनिस से हैं. हो भी क्यों न इसमें पूर्व ओलिंपिक पदक विजेता लिएंडर पेस, टेनिस डबल्स की क्वीन सानिया मिर्जा जो इसमें भाग लेंगे. जहां पुरुष डबल्स में पेस और बोपन्ना की जोड़ी होगी, वहीं मिक्स्ड डबल्स में सानिया-बोपन्ना और महिला डबल्स में सानिया और प्रार्थना थांबोरे की जोड़ी मेडल के लिए जोर लगाएगी. आइए इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर एक नजर डालते हैं, जो उन्हें पदक की दावेदार बनाती हैं...
लिएंडर पेस : उम्र को मात देता सितारा, जीत चुका है 18 ग्रैंडस्लैम
देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित और ओलिंपिक में टेनिस में भारत को पदक दिलाने वाले इकलौते खिलाड़ी लिएंडर पेस उम्र को मात देते हुए नजर आ रहे हैं. 43 साल से अधिक के हो चुके पेस का टेनिस के प्रति जज्बा देखने लायक है. उन्होंने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था. डबल्स टेनिस में पेस का रिकॉर्ड बहुत शानदार है. उन्होंने पुरुष डबल्स में 8 खिताब अपने नाम किए हैं, जबकि मिक्स्ड डबल्स में उनके नाम 10 खिताब हैं. इनमें एक करियर ग्रैंडस्लैम भी शामिल है. पेस ने 55 करियर एटीपी खिताब भी जीते हैं.
लिएंडर पेस (फाइल फोटो)
रियो ओलिंपिक में पेस की जोड़ी पुरुष डबल्स में रोहन बोपन्ना के साथ होगी. पेस ने हाल ही में बोपन्ना के साथ डबल्स में दक्षिण कोरिया के खिलाफ खिताब जीता था, जिससे दोनों की जोड़ी फॉर्म में दिख रही है. पेस ने कुछ दिनों पहले ही फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था, जो उनके करियर का 18वां ग्रैंडस्लैम था. उनका यह सातवां ओलिंपिक है.
गौरतलब है कि पेस को अटलांटा ओलंपिक, 1996 में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला था. हालांकि सेमीफाइनल में वह अमेरिका के महान टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी से 7-6, 6-3 से हार गए थे, लेकिन अपने खेल से खासा प्रभावित किया था और ब्राज़ील के मेलीजेनी को हराकर कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया था.
सानिया मिर्जा : डबल्स क्वीन
टेनिस डबल्स में सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी का कोई सानी नहीं है. हालांकि ओलिंपिक में महिला डबल्स में उनके साथ प्रार्थना होंगे, जिनसे ज्यादा उम्मीद नहीं करनी चाहिए, लेकिन मिक्स्ड डबल्स में रोहन बोपन्ना के साथ वह कमाल कर सकती हैं. वह उन्होंने मिक्स्ड टेनिस में महेश भूपति के साथ 2009 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन और 2012 में फ्रेंच ओपन खिताब जीत चुकी हैं. सानिया-हिंगिस की वर्ल्ड नंबर एक जोड़ी ने 2016 में 5 ख़िताब जीते हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलियन ओपन शामिल है. हालांकि सानिया-हिंगिस की जोड़ी फ़्रेंच ओपन के तीसरे राउंड में बाहर हो गई थी. भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने लगातार 41 मैच जीते थे.
मार्टिना हिंगिस और सानिया मिर्जा की जोड़ी डबल्स में कई खिताब जीत चुकी है (फाइल फोटो)
रियो ओलिंपिक में महिला डबल्स मुकाबलों की शुरुआत 6 अगस्त और मिक्स्ड डबल्स की शुरुआत 10 अगस्त से होगी. सानिया ने हाल ही में कहा था कि वह ओलिंपिक में पदक जीतने के लिए जी-जान लगा देंगी, लेकिन डबल्स में ज्यादा उम्मीद नहीं करनी चाहिए.
रोहन बोपन्ना : होंगे शानदार साथी
रोहन बोपन्ना डबल्स के शानदार खिलाड़ी हैं. वह इससे पहले लंदन ओलिंपिक, 2012 में खेल चुके हैं. 2012 में उनकी जोड़ी महेश भूपति के साथ बनी थी, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका. डबल्स में जहां वह लिएंडर पेस के जोड़ीदार होंगे, वहीं मिक्स्ड में वह सानिया का साथ देंगे.

जाहिर है पेस और सानिया का अनुभव और बेहतर बनाएगा और भारत की झोली में पदक आएगा... रहा सवाल महिला डबल्स का तो प्रार्थना थांबोरे और सानिया की जोड़ी से उतनी उम्मीद नहीं की जा रही है, हालांकि अगर कोई कमाल हो गया तो बस बल्ले-बल्ले हो जाएगी...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
लिएंडर पेस, सानिया मिर्जा, रोहन बोपन्ना, रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, ओलिंपिक, टेनिस, Leander Paes, Rohan Bopanna, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Olympics, Sania Mirza, Tennis