विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2016

रियो ओलिंपिक (शूटिंग) : अपूर्वी चंदेला, अयोनिका ने किया निराश, फाइनल में नहीं बना सकीं जगह

रियो ओलिंपिक (शूटिंग) : अपूर्वी चंदेला, अयोनिका ने किया निराश, फाइनल में नहीं बना सकीं जगह
अपूर्वी चंदेला राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हैं (फाइल फोटो)
रियो डि जेनेरो: रोइंग में दत्तू बब्बन भोकानल के कमाल के बाद भारत को शूटिंग में अपूर्वी चंदेला और अयोनिका पॉल से उम्मीदें थीं, लेकिन वह पूरी नहीं हो सकी. शनिवार को 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में वह जगह नहीं बना सकीं. ओलिंपिक शूटिंग सेंटर में आयोजित क्वालिफिकेशन राउंड में अपूर्वी को 411.6 अंकों के साथ 34वां और अयोनिका को 403.0 अंकों के साथ 51 निशानेबाजों के बीच 47वां स्थान मिला. चीन की ली डियू ने 420.7 अंकों के साथ नया ओलिंपिक रिकॉर्ड कायम किया.

पहली बार ओलिंपिक में हिस्सा ले रहीं अयोनिका को तो पेनाल्टी भी देनी पड़ी. उन्होंने पहली सीरीज में 102, दूसरी सीरीज में 104.5, तीसरी सीरीज में 102.5 और चौथी सीरीज में 94.0 अंक हासिल किए. गौरतलब है कि आयोनिका ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत जीता था.

दूसरी ओर, 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाली अपूर्वी ने पहली सीरीज में 104.2, दूसरी सीरीज में 102.7, तीसरी सीरीज में 103.3 और चौथी सीरीज में 101.4 अंक हासिल किए.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अपूर्वी चंदेला, आयोनिका पॉल, रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, ओलिंपिक, शूटिंग, Apurvi Chandela, Ayonika Paul, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Olympics, Shooting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com