विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2016

नीता अंबानी ने भी बनाया 'रिकॉर्ड', ओलिंपिक में मेडल देने वाली पहली भारतीय महिला बनीं...

नीता अंबानी ने भी बनाया 'रिकॉर्ड', ओलिंपिक में मेडल देने वाली पहली भारतीय महिला बनीं...
फोटो बाबा लिपर्ड सिंह के ट्वटिर एकाउंट से साभार
  • महिलाओं की 400 मी. फ्रीस्‍टाइल के विजेता तैराकों को मेडल दिए
  • अमेरिकी तैराक कैथलीन लेडेकी ने जीता है इस इवेंट का गोल्‍ड
  • नीता आईओसी में भारत की एकमात्र सक्रिय सदस्य हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जेनेरो: इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (आईओसी) की नवनिर्वाचित सदस्य नीता अंबानी ने सोमवार को यहां रियो खेलों में महिलाओं के 400 मीटर फ्रीस्टाइल में पदक जीतने वाली खिलाड़ियों को पदक दिए. वह ओलंपिक पुरस्कार वितरण समारोह में पदक देने वाली पहली भारतीय महिला हैं.

चार अगस्त को नीता आईओसी के लिए निर्वाचित हुई थीं और इसकी सदस्य बनने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं. उन्होंने वर्ल्‍ड रिकार्डधारक अमेरिकी तैराक कैथलीन लेडेकी को गोल्‍ड, ग्रेट ब्रिटेन की जैज कार्लिन को सिल्‍वर और एक और अमेरिकी तैराक लिया स्मिथ को ब्रांज मेडल दिया. कैथलीन ने तीन मिनट 56.46 सेकेंड का विश्व रिकार्ड बनाते हुए स्पर्धा जीती जबकि जैज और कार्लिन ने क्रमश: चार मिनट 01.23 एवं चार मिनट 01.92 सेकेंड का समय लिया.

52 साल की नीता आईओसी में भारत की एकमात्र सक्रिय सदस्य हैं और 70 साल की उम्र तक ओलंपिक समिति की सदस्य बनी रहेंगी. 2001-2014 के बीच आईओसी के सदस्य रहे भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव रणधीर सिंह इस समय ओलंपिक समिति के मानद सदस्य हैं. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ओलंपिक खेलों का संचालन करती है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, नीता अंबानी, आईओसी, पदक, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Nita Ambani, IOC, Medals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com