जरा सोचिए कि आप 20 साल की उम्र में आप जिंदगी में क्या कर रहे थे? अधिकांश लोगों का जवाब होग कि कॉलेज के दौर से गुजरना और आगे के करियर की योजना बनाना, लेकिन जो 20 साल की रेनी नोरोन्हा रह रही हैं, वह सुपर से ऊपर है! 20 वर्षीय रेनी अब कोना हाल ही में हवाई में हुई 'आयरनमैन वर्ल्ड चैम्पियनशिप' रेस को पूरा करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय एथलीट बन गईं रेस के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में नोरोन्हा ने इस पल को बेहद निजी बताया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "20 साल की उम्र में मैंने गर्व से भारतीय तिरंगा लहराते हुए दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित फिनिश लाइनों में से एक को पार किया! 226 किलोमीटर का उफनता पानी, तेज हवाएं, चुभती गर्मी और खुद से भी बड़ा एक सपना।"
रेनी ने आगे लिखा, 'भारत की एक छोटी लड़की, जिसके बड़े सपने थे, से लेकर विश्व मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने तक यह यह पल मेरे लिए सब कुछ है! मुझे उम्मीद है कि यह भारत भर की और अधिक युवा लड़कियों को बड़े सपने देखने खुद पर विश्वास रखने और यह जानने के लिए प्रेरित करेगा कि सब कुछ संभव है!
क्या है आयरनमैन वर्ल्ड चैम्पियनशिप?
यह एक ट्रायथलॉन स्पर्धा है जो मानव सहनशक्ति की सीमाओं का परीक्षण करती है. आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 'कोना में आयरनमैन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पेशेवर और शौकिया विभिन्न आयु वर्ग के ट्रायथलीट ट्रायथलॉन के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराएंगे. इच्छाशक्ति और सहनशक्ति के 140.6 मील / 226 किमी के अंतिम टेस्ट का सामना करते हुए पुराने चैंपियनों की भावना को महसूस करें. कैलुआ खाड़ी के फ़िरोज़ी पानी में तैरें, क्वीन काहुमानु हाईवे के प्राकृतिक, ज्वालामुखी परिदृश्यों के बीच साइकिल चलाएं और अलेई ड्राइव पर फिनिश लाइन की ओर हवाई के चमकीले सूरज के नीचे दौड़ें.'
जिम्नास्टिक्स से आयरनमैन तक का सफर
हालांकि नोरोन्हा अब एक चैंपियन आयरनमैन एथलीट हैं, लेकिन उनकी यात्रा किसी स्विमिंग पूल या साइकिलिंग ट्रैक से शुरू नहीं हुई थी. मुंबई में जन्मी और पली-बढ़ी रेनी ने शुरुआत में एक आर्टिस्टिक जिम्नास्ट के रूप में प्रशिक्षण लिया था. यह बदलाव तब आया जब उन्होंने एक नई चुनौती की तलाश शुरू की. उन्होंने दौड़ना शुरू किया, फिर अपनी दिनचर्या में तैराकी और साइकिल चलाना शामिल किया.
साल 2024 में, 18 साल की उम्र में, नोरोन्हा ने 'आयरनमैन न्यूजीलैंड' रेस पूरी की और इस फुल-डिस्टेंस इवेंट को खत्म करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला बनीं। इस चुनौती में 3.8 किलोमीटर की तैराकी, 180 किलोमीटर की साइकिलिंग और 42.2 किलोमीटर की मैराथन दौड़ शामिल थी. उनकी यह प्रगति जर्मनी में भी जारी रही, जहाँ उन्होंने 2025 में लगभग 14 घंटे में 'आयरनमैन हैम्बर्ग यूरोपियन चैम्पियनशिप' पूरी की.
आईआईटी (IIT) और एलीट स्पोर्ट्स का संतुलन
केवल सहनशक्ति वाली रेसिंग ही नोरोन्हा की यात्रा को खास नहीं बनाती. वह IIT मद्रास से 'डेटा साइंस एंड एप्लिकेशंस' में बैचलर ऑफ साइंस (B.Sc) की पढ़ाई भी कर रही हैं. उनके लिंक्डइन बायो के अनुसार वह लंदन में रहती हैं. फुल-डिस्टेंस ट्रायथलॉन में भाग लेने वाले एथलीट के लिए तैयारी केवल शारीरिक प्रशिक्षण तक ही सीमित नहीं होती, बल्कि शैक्षणिक प्रतिबद्धताओं और एलीट-स्तरीय तैयारी का संयोजन समय प्रबंधन को नोरोन्हा की दिनचर्या का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा बनाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं