विज्ञापन

IPL 2026: कल जयपुर SMS स्टेडियम में राजस्थान-हैदराबाद का मैच, आज हुई जमकर तोड़फोड़

SMS स्टेडियम के बाहर शुक्रवार को युवाओं ने टिकट को लेकर हंगामा कर दिया. युवाओं ने प्रबंधन के ऊपर टिकटों की कालाबाजारी करने के आरोप लगाए. नाराज युवाओं ने स्टेडियम के बाहर तोड़फोड़ भी की.

IPL 2026: कल जयपुर SMS स्टेडियम में राजस्थान-हैदराबाद का मैच, आज हुई जमकर तोड़फोड़
SMS स्टेडियम के पास हंगामा
Rajasthan:

राजस्थान की राजधानी जयपुर में IPL मैच को लेकर एक के बाद एक विवाद हो रहा है. पहले सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS Stadium) में IPL के पहले सेशन का मैच नहीं हो पाया. वहीं अब 25 अप्रैल से IPL मैच शुरू होने वाले हैं तो 24 अप्रैल को फिर से विवाद खड़ा हो गया. बता दें 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच मैच खेला जाएगा. इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी क्रेज है, लेकिन यहां टिकट को लेकर भारी हंगामा बरपा हुआ है. 

दरअसल, SMS स्टेडियम के बाहर शुक्रवार को युवाओं ने टिकट को लेकर हंगामा कर दिया. युवाओं ने प्रबंधन के ऊपर टिकटों की कालाबाजारी करने के आरोप लगाए. नाराज युवाओं ने स्टेडियम के बाहर तोड़फोड़ भी की. उन्होंने बैरिकेट्स तोड़े और पोस्टर फाड़ दिए. इसके बाद युवा स्टेडियम का गेट बंद कर उसके बाहर धरने पर बैठ गए. इससे स्टेडियम के बाहर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई.

बता दें, राजस्थान और हैदराबाद मैच के लिए राजस्थान रॉयल्स की ओर से युवा छात्रों को 500 रुपये में टिकट देने का ऐलान किया था. वहीं यह टिकट पहले और पहले पाओ की नीति पर दिये जाने की बात कही गई थी.
Latest and Breaking News on NDTV

विरोध पर पुलिस ने किया बल का प्रयोग

युवाओं के हंगामे से स्टेडियम के पास बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए पुलिस की टीम पहुंची. साथ ही पुलिस ने वहां से बैठे युवाओं को हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा. इस दौरान कुछ युवा पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए भी नजर आए. पुलिस ने कुछ युवाओं को हिरासत में भी लिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

स्टेडियम के बाहर प्रदर्शन की तस्वीर लगातार वायरल हो रही हैं. एक महिला वीडियो में साफ कहती नजर आ रही है कि आखिर गरीब के बच्चे क्रिकेट नहीं देख सकते क्या? सुबह 6:00 से हम यहां लाइन में लगे हुए हैं. टिकट नहीं मिल रही है. ऑनलाइन वाले पैसे में टिकट ले लेते हैं. 

एनडीटीवी की टीम ने इस मामले में प्रबंधन का भी पक्ष जानने की कोशिश की. हमने आरसीए के संयोजक मोहित यादव और राजस्थान रॉयल्स के सीईओ राजीव खन्ना से भी बात करने की कोशिश की. हालांकि दोनों से ही संपर्क नहीं हो पाया और कोई जवाब नहीं मिला.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur SMS Stadium, RR Vs SRH Match Ticket, RR Vs SRH Match SMS Stadium, Vandalism At Jaipur SMS Stadium, IPL 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com