- नडाल को स्पेन ओलिंपिक दल के ध्वजवाहक के रूप में देखा गया
- लंदन ओलिंपिक में चोटिल होने के कारण नहीं हो पाए थे शामिल
- स्पेन के टेनिस खिलाड़ी ने कहा-मेरे लिए यह मौका बेहद खास है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जेनेरो:
स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल यहां शुक्रवार को माराकाना स्टेडियम में हुए उद्घाटन समारोह में अपने देश के दल की अगुवाई कर फूले नहीं समा रहे हैं. उद्घाटन समारोह में नडाल को स्पेन के ओलिंपिक दल के राष्ट्रध्वज धारक के रूप में देखा गया.
स्पेन के 14 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता टेनिस खिलाड़ी को इस सम्मान के लिए 2012 लंदन ओलिंपिक में भी चुना गया था, लेकिन चोटिल होने के कारण वह इसमें शामिल नहीं हो पाए थे. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रियो के माराकाना स्टेडियम में प्रवेश से पहले नडाल ने इंस्टाग्राम पर मुस्कराती हुई अपनी एक फोटो साझा की.
वेबसाइट 'रियो 2016 डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, नडाल ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा, 'यहां उपस्थित होकर काफी खुश हूं. यह एक ऐसी चीज, जिस पर हर खिलाड़ी को गर्व होगा. मेरे लिए तो यह बहुत खास है, क्योंकि मैं लंदन में इसका हिस्सा नहीं बन पाया था.'बीजिंग ओलम्पिक-2008 में स्वर्ण पदक जीतने वाले नडाल ने इस बात की पुष्टि की कि वह रियो के लिए तैयार हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, राफेल नडाल, स्पेन, उद्धाटन समारोह, Rio Olympic, Rio Olmypics 2016, Rafael Nadal, Spain, Opening Ceremony