विजेंदर सिंह प्रो-बॉक्सिंग में लगातार धूम मचा रहे हैं (फाइल फोटो)
- विजेंदर सिंह WBO एशिया पैसिफिक मिडिलवेट चैम्पियन हैं
- चीन के जुल्फिकार ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट चैम्पियन हैं
- दोनों के बीच वर्ली में एनएससीआई स्टेडियम में फाइट होगी
मुंबई:
भारत के स्टार प्रोफेशनल बॉक्सर और ओलिंपिक कांस्य पदकधारी विजेंदर सिंह पांच अगस्त को दोहरी खिताबी बाउट में चीन के फाइटर जुल्फिकार मैमेतअली से भिड़ेंगे. विजेंदर डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक मिडिलवेट चैम्पियन हैं और वह वर्ली में एनएससीआई स्टेडियम में डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट चैम्पियन जुल्फिकार के आमने सामने होंगे. मंगलवार को मीडिया कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की गई जिसमें विजेंदर भी मौजूद थे.
बीजिंग ओलिंपिक कांस्य पदकधारी विजेंदर इस बाउट के लिए अपने ट्रेनर ली बीयर्ड के साथ इंग्लैंड के मैनचेस्टर में ट्रेनिंग ले रहे हैं और इसका पहला टिकट महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को खुद इस मुक्केबाज ने पेश किया.
इस बाउट में दोनों मुक्केबाज अपने अपने डब्ल्यूबीओ खिताब दांव पर रखेंगे और जो भी मुक्केबाज जीत दर्ज करेगा, वह अपना और प्रतिद्वंद्वी दोनों का खिताब जीत लेगा. तीन अन्य भारतीय मुक्केबाज अखिल कुमार, जितेंदर कुमार और नीरज गोयत भी रिंग में दिखाई देंगे तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वियों से भिड़ेंगे.
इनके अलावा तीन भारतीय मुक्केबाज प्रदीप खारेरा, धर्मेद्र ग्रेवाल और कुलदीप धांडा भी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजों के सामने होंगे.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Vijender Singh, Pro Boxing, Zulpikar Maimaitiali, Boxing, Professional Boxing