India vs Pakistan U19 LIVE Scorecard Updates: आज U19 एशिया कप 2026 में कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने है. पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. इस महामुकाबले में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ पर सबकी नजर रहेगी. यह मैच अल अमरात के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाने वाला है. भारत और पाकिस्तान, दोनों ने ही टूर्नामेंट में अपने पहले-पहले मैच जीते हैं. भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया, जबकि पाकिस्तान ने UAE को 9 विकेट से मात दी. आजका मैच में जीतने वाली टीम ग्रुप A की अंक तालिका में नंबर 1 पर पहुंच जाएगी. (LIVE SCORECARD)
दोनों टीमों के स्क्वॉड
भारत अंडर-19: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीथ, यशवर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उल्वा, काव्या पटेल, शाविन विनोद और ईशान सूद
पाकिस्तान अंडर-19: फरहान यूसुफ (कप्तान), अब्दुल कादिर (विकेटकीपर), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जाहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, हयाम खान, हुजैफा अहसान, जहांगीर बिलाल, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद सैयम, निकाब शफीक, रिजवानुल्लाह और उस्मान खान
Here are the LIVE scores and updates from the India vs Pakistan Men's U19 Asia Cup 2026 match:
IND vs PAK U19 LIVE Score: भारत ने जीता टॉस
अंडर 19 एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
IND vs PAK U19 LIVE Score: इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं हैं?
वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल के हैं, इसलिए अंडर-19 मैचों के दौरान फैंस के बीच यह सवाल उठना स्वाभाविक है. 2016 में, BCCI ने एक नियम लागू किया था जिसके तहत कोई भी खिलाड़ी केवल एक ही अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले सकता है. इस साल की शुरुआत में हरारे में भारत की जीत के सफर में वैभव एक अहम खिलाड़ी थे.
भारत अंडर 19 संभावित 11
भारत अंडर 19 संभावित 11
- लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान)
- आर्यवीर सहवाग
- कुशाग्र ओझा
- यशबर्धन चौहान
- अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर)
- वीके विनीत
- यशवीर गौर
- मनाल चौहान
- चिगुरुपति वेंकट
- काव्या पटेल
- मोहित उल्वा
IND vs PAK U19 LIVE Score: टॉस होगा 10 बजे
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 का यह मैच ओमान में खेला जाने वाला है. टॉस 10 बजे होगा.
IND vs PAK U19 LIVE Score: किसमें कितना है दम !
दूसरी ओर पाकिस्तान के उस्मान खान ने UAE के खिलाफ मैच में 139 रन की पारी खेली थी. वहीं गेंदबाज मोहम्मद सैय्यम ने यूएई के खिलाफ मैच में 3 विकेट लिए थे. यानी भारत के बल्लेबाज और यहां पर भी पाकिस्तान के गेंदबाजों के साथ एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
IND vs PAK U19 LIVE Score: आर्यवीर सहवाग से उम्मीद
अंडर 19 एशिया कप में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 1 मैच खेले हैं और 70 रनों की तूफानी पारी खेली थी. भारत के ईशान सूद की गेंदबाजी भी असरदार रही है. ईशान ने 1 मैच में 3 विकेट अपने नाम किए हैं.
IND vs PAK U19 LIVE Score: भारत-पाक का महामुकाबला
अंडर 19 एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान की टीम एक दूसरे के खिलाफ आमने-सामने है. दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है, भारत ने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराया था, जबकि पाकिस्तान ने UAE को 9 विकेट से मात दी थी. आजके मैच में सबकी नजर सहवाग के बेटे आर्यवीर और द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ पर होगी.