विज्ञापन

रामायण को अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर Godzilla Minus Zero से मिली टक्कर, रणबीर कपूर की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रूल करना रामायण के लिए थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है. पहले ही रुझान में रणबीर कपूर की फिल्म जापानी एनिमेटेड फिल्म गॉडजिला माइनस जीरो से पिछड़ती नजर आई है.

रामायण को अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर Godzilla Minus Zero से मिली टक्कर, रणबीर कपूर की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर टकरा रहे गॉडजिला माइनस जीरो और रामायणम्
Social Media
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर की रामायण को भारत में तो किसी बड़ी फिल्म से टक्कर नहीं मिली लेकिन अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर नितेश तिवारी की फिल्म को तगड़ी टक्कर मिल रही है. सामने ऐसी धांसू फिल्म खड़ी ही कि कमाई में सीधे सीधे डबल का अंतर नजर आ रहा है. 'डेडलाइन' की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने उत्तरी अमेरिका में अपने ओपनिंग डे (बुधवार के प्रीव्यू सहित) पर 3.5 मिलियन डॉलर की कमाई की है.

रामायण को जापानी मॉन्स्टर फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर मिल रही है. इसने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर कहीं बड़ी शुरुआत की है. एक तरफ जहां भारतीय महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म के वीकेंड तक 6 मिलियन डॉलर की ओपनिंग करने का अंदाजा है, वहीं 'गॉडजिला माइनस जीरो' ने केवल प्रीव्यू से ही 6.7 मिलियन डॉलर जुटा लिए हैं और यह 30 मिलियन डॉलर से ज्यादा की वीकेंड ओपनिंग की तरफ बढ़ रही है.

उत्तरी अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर यह परफॉर्मेंस ऐसे समय में देखने को मिली है, जब 'रामायण' भारत और दूसरे विदेशी बाजारों में भी चल रही है. ट्रेड ट्रैकर 'सैकनिल्क' के मुताबिक फिल्म ने भारत में अपने दूसरे दिन 59.14 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 375.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

'रामायण' का अमेरिकी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने उत्तरी अमेरिका के 1,433 लोकेशन्स (बुधवार के प्रीव्यू समेत) से 3.5 मिलियन डॉलर की कमाई की है. सोनी पिक्चर्स का अंदाजा है कि वीकेंड तक फिल्म 6 मिलियन डॉलर की ओपनिंग करेगी. दिवाली से ठीक पहले रिलीज हुई इस फिल्म को 'रॉटेन टोमेटोज' (Rotten Tomatoes) के 'पॉपकॉर्नमीटर' पर दर्शकों से 93 प्रतिशत का स्कोर मिला है.

अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'गॉडजिला माइनस जीरो' सबसे आगे

जहां 'रामायण' उत्तरी अमेरिका में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है वहीं 'गॉडजिला माइनस जीरो' इस वीकेंड रिलीज हुई नई फिल्मों में सबसे बड़ा अट्रैक्शन बनकर उभरी है. ताकाशी यामाजाकी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने प्रीव्यू से ही 6.7 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली थी. शुक्रवार को, प्रीव्यू कलेक्शन को मिलाकर, इसने 3,254 थिएटर्स से 13.5 मिलियन डॉलर कमाए. अब उम्मीद है कि वीकेंड तक यह फिल्म 30 से 33 मिलियन डॉलर के बीच ओपनिंग करेगी. अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं तो यह डिस्ट्रीब्यूटर 'जीकेआईडीएस' (GKIDS) के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग होगी और उत्तरी अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर किसी विदेशी भाषा की लाइव-एक्शन फिल्म के लिए एक नया रिकॉर्ड कायम करेगी.

यह फिल्म दर्शकों और रिव्यूअर्स दोनों के बीच अच्छा परफॉर्म कर रही है. रॉटेन टोमैटोज पर इसे क्रिटिक्स से 90 परसेंट स्कोर मिला है जबकि दर्शकों की तरफ से इसे 96 परसेंट स्कोर मिला है. यह फिल्म 'गॉडजिला माइनस वन' की सक्सेस के बाद आई है, जो 2023 में रिलीज हुई थी और जिसने उत्तरी अमेरिका में अपने शुरुआती वीकेंड में 11.4 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. आखिर में इसने अमेरिका में 57.1 मिलियन डॉलर और इंटरनेशनल लेवल पर 56.9 मिलियन डॉलर की कमाई की.

अमेरिका में हॉलीवुड की दूसरी रिलीज कैसा परफॉर्म कर रही हैं?

'गॉडजिला माइनस जीरो' और 'रामायण' के अलावा, उत्तरी अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर कई दूसरी नई फिल्में भी दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए कॉम्पिटीशन कर रही हैं. वार्नर ब्रदर्स की एनिमेटेड फिल्म 'द कैट इन द हैट' ने प्रीव्यू में 1 मिलियन डॉलर की कमाई की है और उम्मीद है कि अपने शुरुआती वीकेंड में यह 17 से 20 मिलियन डॉलर के बीच कमाई करेगी.

यह भी पढ़ें: भोजपुरी दिवाली गीत में दिखी त्योहार की असली रौनक, त्योहार के लिए घर आया फौजी पति तो चहक उठी पत्नी, बोलीं दियारी जरावल जाओ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Godzilla Minus Zero, Box Office News, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com