Ramayana Box Office Collection Day 3: नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण' 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया. जबकि दूसरे दिन कमाई में गिरावट देखने को मिली, जो कि 48.05 करोड़ थी. लेकिन अब छोटी दीवाली के शुभ अवसर पर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसी है और सैटर्डे को दमदार कमाई हासिल की है. इसके बाद भारत में 200 करोड़ पार हो गई है. जबकि वर्ल्डवाइड 350 करोड़ का आंकड़ा पार हो चुका है. आइए आपको बताते हैं रामायण का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रामायण ने 69.80 करोड़ का कलेक्शन सैटरडे यानी तीसरे दिन हासिल किया था, जिसमें हिंदी में 53 करोड़, कन्नड़ में 6.30 करोड़, तेलुगू में 6 करोड़, तमिल में 2.50 करोड़ और मलयालम में 2 करोड़ की कमाई फिल्म ने छोटी दीवाली पर हासिल की है. इसके बाद भारत में नेट कलेक्शन 182.70 करोड़ रहा है. वहीं ग्रॉस कमाई 218.25 करोड़ पहुंची है. ओवरसीज फिल्म ने 60 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है, जिसके बाद 157.25 करोड़ ओवरसीज कलेक्शन पहुंचा और वर्ल्डवाइड कमाई 375.50 करोड़ हो गई है.
ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh OTT Release: ओटीटी पर इस दिन आएगी हनुमान अंश, 80 दिन में इतना कलेक्शन, जानें कब और कहां देखें
रामायण का तीन दिनों का कलेक्शन
पहले दिन का कलेक्शन- 64.85 करोड़
दूसरे दिन का कलेक्शन- 48.05 करोड़
तीसरे दिन का कलेक्शन- 69.80 करोड़
तीन दिनों में नेट कलेक्शन- 182.70 करोड़
तीन दिनों में ग्रॉस कलेक्शन इंडिया- 218.25 करोड़
रामायण के बारे में
रामायण एक पौराणिक फिल्म है, जो दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला भाग 5 नवंबर को रिलीज हो चुका है. जबकि 2028 में दूसरा भाग रिलीज होगा. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. जबकि नमित मल्होत्रा और यश ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. रामायण का बजट 4000 करोड़ बताया गया है. जिसमें रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी के अलावा रवि दुबे, सनी देओल, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबरॉय और कुणाल कपूर अहम किरदार में नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- रामायण की सीता साई पल्लवी बनेंगी IPS ऑफिसर, ममूटी संग नई फिल्म का ऐलान, बोलीं- मैंने इसे मैनिफेस्ट कर लिया था
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं