विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2017

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए पीएम मोदी ने सिंधू की सराहना की

फाइनल में हार के बावजूद उम्दा प्रदर्शन पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ और लिएंडर पेस ने तारीफ के पुल बांधे

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए पीएम मोदी ने सिंधू की सराहना की
पीएम नरेंद्र मोदी ने पीवी सिंधू को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए सराहा.
  • प्रधानमंत्री ने कहा- आपके खेल से हम गौरवान्वित हैं, शुभकामनाएं
  • सहवाग ने कहा- पुसारला वेंकेट सिंधू पूरी पीढ़ी के लिए आप आदर्श हैं
  • कैफ ने ट्वीट किया, बैडमिंटन कौशल का ऐसा प्रदर्शन देखना यादगार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: ग्लासगो में आयोजित विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू भले ही हार गईं लेकिन इनका प्रदर्शन शानदार रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने सिंधू के खेल की सराहना की.

महिला एकल के ऐतिहासिक फाइनल के कड़े मुकाबले में रविवार को सिंधू को जापान की नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ 19-21, 22-20, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा और भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘पीवी सिंधू आपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में आपके खेल से हम गौरवान्वित हैं. शुभकामनाएं.’’

यह भी पढ़ें : वर्ल्‍ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में हार के बाद सिंधु ने कहा, अंतिम क्षण में बदल गया पूरा खेल

भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी विश्व चैंपियनशिप में अपना तीसरा पदक जीतने पर सिंधू को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पुसारला वेंकेट सिंधू- नाम याद कर ले. पूरी पीढ़ी के लिए आप आदर्श हैं, 22 वर्ष की आयु में यह उपलब्धि. भारत को आप पर गर्व है. सबसे शानदार फाइनल.’’ इससे पहले उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ऐसे समय में जब हम बल्लेबाजी कर रहे हैं तो आप ने हमें क्रिकेट छोड़ आपके खेल को देखने पर मजबूर किया. मजा आ गया. सिंधू पूरे लय में. कम ऑन इंडिया.’’

यह भी पढ़ें : वर्ल्‍ड बैडमिंटन चैंपियनशिप : इतिहास रचने से चूकीं पीवी सिंधु, फाइनल में जापान की नोज़ोमि ओकुहारा से हारीं

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने पोडियम पर सिंधू और साइना नेहवाल की एक तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा, "पोडियम पर हमारे दो चैंपियंस देखना बहुत गर्व की बात है. क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने ट्वीट किया, ‘‘ सिंधू आप प्रेरणास्रोत हैं. बैडमिंटन कौशल का ऐसा प्रदर्शन देखना यादगार रहेगा.’’

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सिंधू की तारीफ में ट्वीट कर कहा, ‘‘ सिंधू आपने शानदार खेला, देश को आप पर गर्व है. शुभकामनाएं.’’

VIDEO : रियो ओलिंपिक के चैंपियन

भारत के लिहाज से ऐतिहासिक रहे इस चैम्पियनशिप के महिला एकल में सिंधू की हार के बावजूद देश के बैडमिंटन खिलाड़ी दो पदक के साथ स्वदेश लौट रहे हैं. पूर्व नंबर एक साइना नेहवाल को शनिवार को सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा.
(इनपुट एजेंसियों से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com