- नीरज चोपड़ा लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामिनेट
- नामिनेट होने वाले केवल तीसरे भारतीय बने
- सचिन तेंदुलकर और महिला पहलवान विनेश फोगाट भी हो चुकीं हैं नॉमिनेट
टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारत को एथलीट में गोल्ड मेडल दिलाने वाले चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को अब लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर पुरस्कार (Laureus World Breakthrough of the Year award) के लिए नामिनेट किया गया है. उन्हें टेनिस स्टार डेनियल मेदवेदेव और एम्मा रादुकानू के साथ शॉर्टलिस्ट किया गया है. 23 वर्षीय चोपड़ा, जो व्यक्तिगत ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय बने और ट्रैक और फील्ड में पहली बार, अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ टोक्यो में गोल्ड जीता था.
दुनिया के 1,300 से अधिक खेल पत्रकारों और प्रसारकों के एक पैनल ने इस साल के लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए 7 श्रेणियों में से प्रत्येक में नामांकित व्यक्तियों का चयन किया है. विजेताओं का खुलासा अप्रैल में, लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स एकेडमी, दुनिया की अंतिम खेल जूरी द्वारा वोट देने के बाद किया जाएगा, जो अब तक के सबसे महान खेल दिग्गजों में से 71 से बना है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
AUS Open Final: राफेल नडाल बने चैंपियन, मेदवेदेव को हराकर 21वां ग्रैंड स्लैम जीता
नीरज चोपड़ा नॉमिनेट पाने वाले केवल तीसरे भारतीय
बता दें कि नीरज चोपड़ा इस महान पुरस्कार के लिए नॉमिनेट होने वाले केवल तीसरे भारतीय हैं. उनसे पहले तेंदुलकर को इस सम्मान के लिए नामित किया गया था, वहीं साल 2009 में महिला पहलवान विनेश फोगाट को भी इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया जा चुके है. बता दें कि भारतीय खेल प्राधिकरण ने ट्विटर पर भी नीरज चोपड़ा की तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है.
Padma Awards : नीरज चोपड़ा को पद्मश्री, देवेंद्र झांझरिया को पद्म भूषण, देखिए पूरी सूची
नीरज चोपड़ा ने भी ट्वीट कर नामांकन पाने के बाद रिएक्ट किया है. ट्वीट करते हुए नीरज ने लिखा, 'लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए कुछ असाधारण एथलीटों के साथ नामांकित होना एक विशेष अनुभूति है.'
A special feeling to be nominated along with some exceptional athletes for the Laureus World Breakthrough of the Year award.
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) February 2, 2022
Congratulations to @DaniilMedwed, @pedri, @EmmaRaducanu, @TeamRojas45 and Ariarne Titmus on their nominations. #Laureus22 ???????? pic.twitter.com/16pUMmvQBE
बता दें कि लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर पुरस्कार एक ऐसा सम्मान है जो साल में एक बार दिया जाता है. इस अवार्ड में उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने अपने परफॉर्मेंस से देश का नाम रौशन किया है. इस अवार्ड की शुरूआत साल 1999 में लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड फाउंडेशन के संस्थापक डेमलर और रिकेमॉन्ट ने की थी.
दो दशक के लंबे करियर के बाद सानिया का टेनिस से अलविदा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं