बॉक्सर जितेंदर कुमार ने भी अपने प्रो बॉक्सिंग करियर की शुरुआत की
मुंबई:
बीजिंग ओलिंपिक में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे अखिल कुमार ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के टाय गिलक्रिस्ट के खिलाफ जूनियर वेल्टरवेट वर्ग में तकनीकी नॉकआउट के साथ की. बीजिंग ओलिंपिक में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे जितेंदर कुमार ने भी लाइटवेट वर्ग में थानेट एल के खिलाफ तकनीकी नॉकआउट से आगाज किया. राष्ट्रमंडल खेल 2006 के स्वर्ण पदक विजेता अखिल को शुरुआत में बायीं आंख के नीचे चोट लगी थी. उसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए दबाव बनाया. तीसरा दौर शुरू ही नहीं हुआ क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज ने घुटने टेक दिये.
ये भी पढ़ें: प्रो बॉक्सिंग में विजेंदर सिंह की जीत का सिलसिला जारी, चीन के बॉक्सर को भी किया चित
शुरुआती मुकाबले में भारत के असद आसिफ ने फिलीपीन के लैरी अबामा को सुपर बेंटमवेट वर्ग में 40, 39, 39 ये हराया. दूसरे मुकाबले में लाइटवेटवर्ग में भारत के कुलदीप ढांडा ने सचिन भोत को इसी अंतर से मात दी. धर्मेंद्र ग्रेवाल ने ऑस्ट्रेलिया के इसाक स्लेड को क्रूसरवेट में 59, 60, 59 से हराया. वेल्टरवेट में भारत के प्रदीप खरेरा ने थाईलैंड के वांपिची सिरपाना को तकनीकी नॉकआउट पर हराया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Akhil Kumar, Jitender Kumar