एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेटर्स की सुविधाओं को लेकर बवाल मचा हुआ है, एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को क्रूज जहाज पर जबकि महिलाओं को नगोया में एक होटल में रखने की योजना है. ऐसे में बीसीसीआई ने इस बारे में दखल डालने की कोशिश में हैं लेकिन अब भारतीय ओलंपिक संघ ने सीधे तौर पर कह दिया है कि रहने की सुविधाओं को लेकर बीसीसीआई को कोई आपत्ति है तो वह खुद ही खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था कर सकता है,
अगर बीसीसीआई तय करता है कि उसके क्रिकेटरों को आइची-नागोया में ऑफिशियल एशियन गेम्स होटलों के बाहर रुकना होगा, तो बोर्ड को रहने की जगह, खाने, ट्रांसपोर्ट और यह पक्का करने की पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी कि उसके खिलाड़ी समय पर वेन्यू पर पहुंचे, इस बीच, भारतीय ओलंपिक संघ ने क्रिकेट के लिए अलग से रहने की व्यवस्था नहीं करेगा, क्योंकि यह क्रिकेट बॉडी और ऑर्गनाइजिंग कमिटी को आपसी सहमति से हल निकालना है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

भारतीय ओलंपिक संघ के CEO रघुराम अय्यर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा कि, "अगर ऑर्गनाइजर के होटल बीसीसीआई की ज़रूरतों के हिसाब से नहीं हैं, तो वह अपना इंतजाम करने के लिए आज़ाद है, लेकिन यह फैसला और उससे जुड़ी लॉजिस्टिक जिम्मेदारी बोर्ड की होगी.
उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय ओलंपिक संघ को 36 खेलों में पूरे भारतीय दल के साथ एक जैसा बर्ताव और उनकी भलाई सुनिश्चित करनी होगी. उन्होंने आगे कहा “बीसीसीआई के सीईओ हेमांग अमीन ने हमसे संपर्क किया, और हमारी एक उपयोगी चर्चा हुई, वे सुविधाओं का आकलन करने के लिए जापान में एक अग्रिम टीम भेजने पर विचार कर रहे हैं."
रघुराम अय्यर ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा है कि, "आईओए इससे पूरी तरह ठीक है. अपने आकलन के आधार पर, वे तय कर सकते हैं कि वे आयोजकों की सुविधाओं का उपयोग करना चाहते हैं या अपनी व्यवस्था करना चाहते हैं. यह बीसीसीआई और आयोजकों के लिए सबसे अच्छा समाधान निकालने के लिए है.आईओए सभी खेलों, एथलीटों, कोचों और पूरे प्रतिनिधिमंडल के साथ समान व्यवहार करता है."
ये भी पढ़ें- 17 साल के कृष्ण चंद्र ने छोड़ा नीरज चोपड़ा को पीछे, U-18 में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं