श्रीलंका के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी रुमेश पथिरागे को उस समय झटका लगा जब एशियन गेम्स से पहले हवाई यात्रा के दौरान उनके 5 भाले क्षतिग्रस्त हो गए जिनसे उन्होंने अभी तक कई महत्वपूर्ण जीत हासिल की थी. यह 23 वर्षीय खिलाड़ी 13 सितंबर को विश्व एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद तुर्किए एयरलाइन्स की उड़ान से बुडापेस्ट से श्रीलंका लौट रहे थे.
पथिरागे ने कहा, ‘‘विमान के अंदर मेरे सभी पांचों भाले क्षतिग्रस्त हो गए, इनसे मैंने जीत हासिल की थी. मैं आगामी एशियाई खेलों, 2028 के ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में इनका उपयोग करता. '
उन्होंने एयरलाइंस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. श्रीलंका के इस खिलाड़ी का इस साल प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने इस साल तीन बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया है. यह तीनों थ्रो उन्होंने उन भालों से किए थे जो अब क्षतिग्रस्त हो गए हैं. वह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के प्रबल दावेदार हैं.
करियर में तीन बार पार कर चुके हैं 90 मीटर
रुमेश थरंगा ने इस बारे में कहा, "मुझे इस साल 90 मीटर के थ्रो की उम्मीद नहीं थी, क्योंकि मुझे 2028 के ओलंपिक तक 90 मीटर के प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी." "बिना सोचे-समझे ही मैंने 92 मीटर का प्रदर्शन किया, 90 मीटर से ज्यादा के तीन थ्रो किए और औसतन लगभग 89 मीटर का प्रदर्शन कर पाया."
रुमेश थरंगा का सपना ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना
दुनिया के नंबर 1 जैवलिन थ्रोअर बन चुके पथिरागे ने कहा है कि उनका सपना ओलपिंक में गोल्ड मेडल जीतना है. श्रीलंका ने अब तक दो ओलंपिक मेडल जीते हैं और दोनों ही सिल्वर मेडल हैं. थरंगा को उम्मीद है कि वह LA 2028 में देश के पहले ओलंपिक चैंपियन बनेंगे. उन्होंने कहा, "सच कहूं तो, मुझे उम्मीद है कि मैं 2028 में श्रीलंका के लिए ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतूंगा. मेरा मुख्य लक्ष्य वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना है. देखते हैं क्या होता है. मैं हमेशा इस बात का ध्यान रखता हूँ कि मुझे ऐसा मेडल जीतना है जो श्रीलंका के पास अभी तक नहीं है."
(PTI के इनपुट के साथा
ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा टॉप-5 में, पथिरागे नंबर-3, वर्ल्ड चैंपियनशिप इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी20 आज , फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं