Kal Ka Mausam 16 September 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कई राज्यों में बारिश हो रही है. एक ओर मॉनसून विदाई ले रहा है, तो वहीं दूसरी ओर गुजरात के ऊपर लो प्रेशर एरिया की वजह से बारिश के आसार हैं. इस बीच मौसम विभाग ने कल के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. IMD के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देशभर के 10 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट है. इसमें दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक शामिल है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.
अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली-NCR में कल बारिश
दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार 20 सितंबर तक राजधानी में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. कल मौसम थोड़ा और करवट लेगा. तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हवा में नमी बनी रहेगी, जो सुबह 85 प्रतिशत से दोपहर बाद 55 प्रतिशत तक रहेगी. मौसम विभाग ने इस दिन आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है.
राजस्थान के कई जिलों में बारिश
राजस्थान में इन दिनों नए वेदर सिस्टम की वजह से बारिश हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र आज दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के कच्छ क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है. इसकी वजह से 16-17 सितंबर को उत्तर पश्चिम भारत के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसून के संयुक्त प्रभाव से बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु जिलों व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चलने व हल्की-मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है. पूर्वी राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर संभाग कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां आगामी 3-4 दिन जारी रहेंगी.
यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने कल पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी कल बारिश हो सकती है. इसके साथ ही यूपी की कई नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात हैं.
Weather Systems, Forecast and Warnings :
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 15, 2026
The western end of monsoon trough is south of its normal position and eastern end is near its normal position at mean sea level.
Yesterday's Low-Pressure Area over Southeast Rajasthan & adjoining north Gujarat lay over southwest Rajasthan… pic.twitter.com/pWIAnakqQP
बिहार में भी बारिश
बिहार में मॉनसून की विदाई का समय करीब आ गया है. लेकिन अभी भी कई जगहों पर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कल राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई है. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. राज्य में अब तक सामान्य से करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि औरंगाबाद को छोड़कर राज्य के सभी 37 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है.
हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में बारिश
मौसम विभाग ने कल हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी बारिश होने की संभावना जताई है. इन राज्यों में काफी व्यापक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही बारिश के दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है.
मध्य प्रदेश में भी बारिश
मौसम विभाग ने कल भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कल पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. हालांकि बारिश बहुत व्यापक नहीं होगी, लेकिन अचानक मौसम बदल सकता है.
कल इन राज्यों में भी भारी बारिश
- भारी बारिश: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय
- मध्यम से व्यापक बारिश: पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख, केरल और लक्षद्वीप
- छिटपुट बारिश: बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश
यह भी पढ़ें: कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, गुजरात-कर्नाटक में रेड अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं