साल 2026 भारतीय जेवलिन स्टार्स के लिए दमदार रहा है. नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए सिल्वर और ब्रॉन्ज जीता था. इसके बाद रोहित यादव ने भुवनेश्वर में अगस्त में 87.88 मीटर का थ्रो करके सनसनी मचा दी थी. जबकि भारत के 10 स्टार इस साल 80 मीटर के मार्क को पार करने में सफल हुए हैं. नीरज चोटिल होने के चलते साल के बाकी बचे सीजन से बाहर हो गए हैं और यह रोहित यादव और सचिन के लिए एक बेहतर मौका है, जो उनकी गैरमौजूदगी में अपना जलवा दिखाना चाहेंगे.
रोहित, यशवीर और सचिन के बीच लगातार रेस चल रही है. देखना दिलचस्प होने वाला है कि इन तीनों में से कौन सबसे पहले 90 मीटर के आंकड़े को पार करता है. हालांकि, तीनों इस साल इसके करीब जरूर आए हैं. रोहित ने दिल्ली में इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज में गोल्ड जीतने के बाद अपना अगला टारगेट बताते हुए कहा था कि वह अपने पर्सनल बेस्ट से 1-2 मीटर आगे जाना चाहते हैं.
रोहित बीते कुछ समय से भारतीय जेवलिन में तेजी से आगे बढ़े हैं. सचिन भी पीछे नहीं है. रोहित को इस साल भारत के लिए दूसरे सबसे दूर भाला फेंकने वाले थ्रोअर भी हैं. जबकि इस लिस्ट में टॉप पर नीरज चोपड़ा हैं.
नीरज चोपड़ा ने लुसान डायमंड लीग में 88.05 का थ्रो किया था, जो साल का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इसके बाद रोहित यादव हैं. भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर सिल्वर मीट के दौरान, रोहित यादव ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में अपने आखिरी प्रयास में 87.68 मीटर की शानदार दूरी तक भाला फेंककर गोल्ड मेडल जीता था. यह भारत के लिए जेवलिन में साल का दूसरा बेहतर प्रदर्शन है.
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर यशवीर हैं, जिन्होंने ग्लासगो में 85.41 मीटर का थ्रो करके ब्रॉन्ज अपने नाम किया था. जबकि सचिन यादव ने जून 2026 में भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में 82.32 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था.
वहीं इस सूची में पांचवें पर शिवम सतीश हैं. शिवम सतीश लोहकरे ने 25 मई, 2026 को रांची के मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 81.71 मीटर का अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल जीता था.
इस साल भारत के टॉप-10 जेवलिन थ्रोअर
- नीरज चोपड़ा- 88.05m
- रोहित यादव- 87.68m
- यशवीर सिंह- 85.41m
- सचिन यादव- 82.32m
- शिवम सतीश- 81.71m
- मनोज कुमार- 80.73m
- आनंद सिंह-80.57m
- अर्शदीप सिंह-80.15m
- बिबिन एंटनी - 77.53m
- विपुल यादव-77.43m
यह भी पढ़ें: अशरफ को छोड़ा पीछे, स्टोक्स की बराबरी, साउथी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी छूआ, रजाउल्लाह ने लगा दी रिकॉर्ड की बौछार
यह भी पढ़ें: '10 साल बीत गए कितने बल्लेबाज दिए...' वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी का नाम लेकर पीएसएल पर जमकर निकाली भड़ास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं