- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए पहुंचे हैं
- नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार शाम को ब्रिक्स देशों के नेताओं के लिए विशेष रात्रि भोज का आयोजन किया गया है
- इस भोज में केंद्र सरकार के मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को ही दिल्ली आ गए थे. उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता हुई थी और दोनों नेताओं ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को भी संबोधित किया था. इस बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी अब दिल्ली पहुंच गए हैं. आज ही यानी शनिवार की शाम को 7:30 बजे एक विशेष भोज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देने वाले हैं. इस भोज में ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अन्य नेता शामिल रहेंगे. यही नहीं इस रात्रि भोजन में भारत के भी तमाम प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. केंद्र सरकार के मंत्रियों के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी रहेंगे. इनमें योगी आदित्यनाथ का नाम प्रमुख है. भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंच रहे हैं और वे रात्रिभोज में रहेंगे.
अब तक मिली जानकारी के अनुसार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा इस भोज का हिस्सा बनेंगे. इसके अलावा गुजरात के सीएम भूपेंद्र सिंह पटेल, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी रात्रि भोजन का हिस्सा बनेंगे. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी दिल्ली पहुंच रहे हैं. इस रात्रि भोज में कई और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. जानकारी मिली है कि पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी भी इसके लिए दिल्ली आ रहे हैं. देश भर के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इसमें न्योता मिला है.
आज शाम को होना वाला रात्रि भोज राष्ट्रपति भवन में होगा. इस आयोजन में 160 सदस्यों वाला एक दल सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश करेगा. इस प्रोग्राम में चीन, रूस और ईरान समेत ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी. इस डिनर का मेन्यू दिल्ली के खास शेफों द्वारा तैयार कराया गया है. चीन, रूस, ईरान, सऊदी अरब, इथियोपिया समेत सभी सदस्य देशों की संस्कृति का ख्याल भी खानपान में रखा जा रहा है. व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग जैसे नेताओं के खाने की पसंद का भी इसमें विशेष ख्याल रखा गया है.
पढ़ें: नल्ली निहारी से लेकर खास चॉकलेट तक, BRICS में जिनपिंग-पुतिन को परोसे जाएंगे खास व्यंजन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं