विज्ञापन

अशरफ को छोड़ा पीछे, स्टोक्स की बराबरी, साउथी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी छूआ, रजाउल्लाह ने लगा दी रिकॉर्ड की बौछार

इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में 81 रन बनाते हुए रजाउल्लाह ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, जो कुछ इस प्रकार है-

अशरफ को छोड़ा पीछे, स्टोक्स की बराबरी, साउथी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी छूआ, रजाउल्लाह ने लगा दी रिकॉर्ड की बौछार
रजाउल्लाह

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला नौ सितंबर से बर्मिंघम में खेला जा रहा है. जहां तीसरे दिन दूसरी पारी में पाकिस्तानी ऑलराउंडर रजाउल्लाह का विस्फोट देखने को मिला. टीम के लिए नौवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 63 गेंदों का सामना किया. इस बीच देखते ही देखते 128.57 की स्ट्राइक रेट से 81 रन कूट डाले. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से नौ छक्के और चार चौके देखने को मिले. इस पारी के दौरान उन्होंने कुछ विशेष उपलब्धियां भी हासिल की, जो कुछ इस प्रकार है- 

डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने रजाउल्लाह

रजाउल्लाह पाकिस्तान की तरफ से डेब्यू टेस्ट मुकाबले में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह विशेष उपलब्धि ग्रीन टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर खिलाड़ी फहीम अशरफ के नाम दर्ज थी. जिन्होंने साल 2018 में आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट मुकाबले में 52 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी. मगर बीते कल इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में महज 43 गेंदों में फिफ्टी जमाते हुए रजाउल्लाह ने यह रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है. 

रजाउल्लाह ने स्टोक्स के विशेष रिकॉर्ड की बराबरी की

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शतक लगा चुके रजाउल्लाह ने बीते कल अपनी धमाकेदार पारी में कुल नौ छक्के लगाए. जिसके साथ ही वह इंग्लैंड में टेस्ट फॉर्मेट के तहत शिरकत करते हुए एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं. रजाउल्लाह ने पहले साल 2023 में लॉर्ड्स में शिरकत करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने एक पारी में कुल नौ छक्के जड़े थे. 

डेब्यू टेस्ट में नौवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पांचवें बल्लेबाज बने रजाउल्लाह

रजाउल्लाह टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए नौवें क्रम पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. पहले स्थान पर अबुल हसन का नाम आता है. जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2012 में नौ या नौवें क्रम से नीचे बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाए थे. 

टिम साउथी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की 

रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में टिम साउथी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. साउथी ने साल 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ नेपियर में डेब्यू करते हुए कुल नौ छक्के लगाए थे. वहीं बीते कल रजाउल्लाह ने भी अपने डेब्यू टेस्ट मुकाबले में नौ छक्के उड़ाते हुए उनके वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. 

यह भी पढ़ें- 9 छक्के, 4 चौके, 128.57 का स्ट्राइक रेट, डेब्यू टेस्ट में फिफ्टी जड़ रजाउल्लाह ने रच दिया इतिहास, कौन है ये पाक बल्लेबाज?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Razaullah, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com