भारत के यशवीर सिंह और रोहित यादव ने एशियन गेम्स की पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया और भारत को इस स्पर्धा में दोहरी सफलता दिलाई, दोनों के बेहतरीन परफॉर्मेंस को देखकर भारत के दिग्गज जैवलिन थ्रोअर स्टार नीरज चोपड़ा ने रिएक्ट किया है. नीरज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया और लिखा, "मैं हमेशा से चाहता था कि ज्यादा से ज्यादा भारतीय थ्रोअर सबसे ऊंचे स्तर पर मुकाबला करें, और एशियाई गेम्स में रोहित और यशवीर को मेडल जीतते देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. उन दोनों को और भारतीय एथलेटिक्स को बधाई."
I have always wanted more Indian throwers to compete at the highest level, and seeing Rohit and Yashvir win medals at the Asian Games is something I am very happy about. Congratulations to both of them, and to Indian athletics! 🇮🇳💪 pic.twitter.com/fFAX4EznVv
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) September 29, 2026
बता दें कि इस एशियन गेम्स में चोट के कारण नीरज भाग नहीं ले पाए थे. ऐसे में ऐसी उम्मीद की जा रही थी भारत के लिए मेडल जीतना जैवलिन स्पर्धा में मुश्किल होगा लेकिन यशवीर और रोहित ने कमाल का परफॉर्मेंस कर भारत के लिए दो मेडल जीतने में सफलता हासिल की.
हरियाणा के 24 वर्षीय यशवीर ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 85.72 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए हमवतन रोहित यादव को पीछे छोड़कर रजत पदक अपने नाम किया. उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय रोहित ने 84.35 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर कांस्य पदक जीता.दूसरी ओर श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी रुमेश पथिरागे ने 88.33 मीटर के प्रयास के साथ गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे.
यशवीर ने इस साल ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता था जबकि रोहित यादव वहां मेडल जीतने में नाकाम रहे थे. मौजूदा ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 80.29 मीटर का सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन वह चौथे स्थान पर रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं